सीधी के छुहिया घाटी में दिनदहाड़े हमला: ओडिशा पुलिस पर फायरिंग, NDPS आरोपी को छुड़ाकर फरार
सीधी के छुहिया घाटी में बदमाशों ने ओडिशा पुलिस पर फायरिंग कर NDPS आरोपी को छुड़ा लिया। चार गाड़ियों से आए हमलावर मैहर की ओर फरार।
सीधी के छुहिया घाटी में दिनदहाड़े हमला: ओडिशा पुलिस पर फायरिंग, NDPS आरोपी को छुड़ाकर फरार
सीधी। रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात सामने आई। चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला कर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस की टीम एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान छुहिया घाटी में बदमाशों ने पुलिस वाहन को चारों ओर से घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की और बेसबॉल बैट से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। हमले के बीच आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर बदमाश अपने साथ लेकर फरार हो गए। पुलिस टीम में करीब आठ जवान शामिल थे, जो एके-47 और पिस्टल से लैस थे, बावजूद इसके बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद बदमाशों की गाड़ियां मैहर जिले की ओर भागी हैं। पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।दिनदहाड़े पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?