Sidhi News: पटवारी की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला किया पार, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक पटवारी ने बुजुर्ग ग्रामीण की पीठ पर बैठकर नाला पार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने इस कृत्य को अमानवीय बताते हुए कलेक्टर से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Sep 8, 2026 - 20:57
 0  281
Sidhi News: पटवारी की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला किया पार, VIDEO वायरल
बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करता पटवारी
Sidhi News: पटवारी की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला किया पार, VIDEO वायरल

Sidhi News: पटवारी की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला किया पार, VIDEO वायरल

मध्यप्रदेश का सीधी जिला अजब है गजब हैं यहां के कारनामे भी गज़ब हैं ग्राम पंचायत माटा के हल्का क्षेत्र से एक शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पटवारी द्वारा नाला पार करने के लिए बुजुर्ग ग्रामीण ललबा केवट को कथित तौर पर घोड़ा बनाकर उसकी पीठ पर सवार होकर नाला पार करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और मामले में पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

ग्रामीणों के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहा पटवारी नीलेश नामदेव है, जो नाला पार करने के दौरान बुजुर्ग ललबा केवट की पीठ पर सवार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल उसकी गरिमा का अपमान है, बल्कि पूरे गांव और समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।

जनसुनवाई में कलेक्टर को दिया आवेदन

मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है तथा कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पटवारी नीलेश नामदेव के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने वायरल वीडियो की जांच कराने और पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी कर्मचारी जनता की सेवा और सम्मान के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा कृत्य सही पाया जाता है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बुजुर्ग या ग्रामीण के साथ इस प्रकार का व्यवहार न हो।अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।