LPG Booking Rules: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर

LPG सिलेंडर बुकिंग नियम में बदलाव, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 से 25 दिन हुआ अंतर। क्या शहरी उपभोक्ताओं को भी 15 दिन में मिलेगा सिलेंडर? जानें पूरी जानकारी।

Sep 8, 2026 - 13:52
 0  26
LPG Booking Rules: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर

LPG Booking Rules: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर 

नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत और इंतजार दोनों की खबर है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित होने के बाद तेल कंपनियों ने सिलेंडर रिफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया था। उस दौरान शहरी इलाकों में बुकिंग के बीच अंतर 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दिया गया था।

अब केंद्र सरकार ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 7 सितंबर से यह अंतर घटाकर 45 दिन से 25 दिन कर दिया है। इस फैसले के बाद गांवों में रहने वाले लोगों को सिलेंडर जल्दी उपलब्ध हो सकेगा।

शहरी उपभोक्ताओं को कब मिलेगी राहत?

ग्रामीण क्षेत्रों में राहत मिलने के बाद अब शहरी उपभोक्ताओं के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या शहरों में भी बुकिंग का अंतर 25 दिन से घटाकर 15 दिन किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक सरकार या तेल कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बुकिंग में अंतर क्यों रखा जाता है?

एलपीजी की मांग और सप्लाई को संतुलित रखने के लिए तेल कंपनियां समय-समय पर नियमों में बदलाव करती हैं। जब मांग ज्यादा होती है, तो बुकिंग के बीच अंतर बढ़ा दिया जाता है। इसके अलावा कालाबाजारी रोकने के लिए भी यह व्यवस्था लागू की जाती है।

जल्दी खत्म होता है सिलेंडर तो क्या करें?

अगर किसी परिवार में गैस की खपत ज्यादा है और सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है, तो उपभोक्ता डबल बॉटल कनेक्शन (DBC) ले सकते हैं। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से 5 किलो का छोटा सिलेंडर (FTL) भी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

फिलहाल, शहरी उपभोक्ताओं को 15 दिन के अंतर की राहत के लिए अभी इंतजार करना होगा। सरकार की ओर से जैसे ही कोई नया फैसला लिया जाएगा, इससे जुड़े नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।