सीधी: नशे में ट्रक चलाना पड़ा महंगा,पुलिस ने चालक को पकड़ा, न्यायालय ने लगाया 10,500 रुपये का अर्थदंड

Oct 8, 2026 - 21:46
 0  45
सीधी: नशे में ट्रक चलाना पड़ा महंगा,पुलिस ने चालक को पकड़ा, न्यायालय ने लगाया 10,500 रुपये का अर्थदंड
Sidhi News: नशे में ट्रक चलाना पड़ा महंगा

सीधी: नशे में ट्रक चलाना पड़ा महंगा,पुलिस ने चालक को पकड़ा, न्यायालय ने लगाया 10,500 रुपये का अर्थदंड

कटनी से सीधी माल लेकर आ रहा था ट्रक, जमोड़ी थाना के सामने चेकिंग में पकड़ा गया चालक

सीधी। शराब के नशे में वाहन चलाना एक ट्रक चालक को महंगा पड़ गया। जमोड़ी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में ट्रक चलाते चालक को पकड़ा। पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां चालक को 10,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा जमोड़ी थाना प्रभारी उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में जमोड़ी थाना पुलिस द्वारा थाना के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कटनी से माल लेकर सीधी की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक MP 20 HB 5095 को रोककर जांच की गई। वाहन चालक रवि कोल पिता दिलीप कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी संकरी हरदुआ, जिला कटनी शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।

पुलिस ने चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 08/26, धारा 185, 130(1)/177 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की और प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियुक्त की स्वीकारोक्ति के आधार पर न्यायालय ने उसे 10,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

पुलिस ने कहा कि शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी कार्यवाही में उनि. केदार परौहा, थाना प्रभारी जमोड़ी,प्रधान आरक्षक रावेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।