सीधी में मोबाइल दिखाने के बहाने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार
सीधी में मोबाइल दिखाने के बहाने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार
सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 22 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बुधवार शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
मोबाइल दिखाने के बहाने बच्ची को घर ले जाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम बच्ची की मां बाजार गई थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
रात में महिला थाना प्रभारी को बुलाया गया
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, महिला थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी को रात में ही बुलाया गया। बुधवार सुबह मामले में एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
न्यायालय ने भेजा जिला जेल
अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को बुधवार शाम करीब 5 बजे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?