नवरात्रि दशहरा को लेकर मड़वास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

Oct 10, 2026 - 22:23
Oct 10, 2026 - 22:30
 0  52
नवरात्रि दशहरा को लेकर मड़वास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
मड़वास में शांति समिति की बैठक

नवरात्रि दशहरा को लेकर मड़वास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

मझौली । नवदुर्गा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मड़वास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी संतोष तिवारी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं दुर्गा उत्सव समितियों से नवरात्र के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और धार्मिक आयोजनों को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने की अपील की।

बैठक में नवरात्र के अनुष्ठानों, दुर्गा पंडालों में मूर्ति स्थापना, बिजली व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजन समितियों को पंडालों में बिजली के सुरक्षित उपयोग तथा आग से बचाव के आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसडीओपी संतोष तिवारी ने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए, जिससे आम नागरिकों को असुविधा न हो। उन्होंने नशे की हालत में दुर्गा पंडालों में नहीं जाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल मड़वास थाने को सूचित करें। उन्होंने बिजली कनेक्शन का उपयोग करने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति लेने की बात भी कही।

पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बैठक में मड़वास तहसीलदार ने भी क्षेत्रवासियों से नवरात्रि महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पंडालों में विशेषकर शाम के समय किसी जिम्मेदार व्यक्ति की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी नागरिकों एवं आयोजन समितियों से आपसी समन्वय, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। साथ ही धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा नियमों का पालन करने और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।