मड़वास गढ़ी में दशहरा पर होगा भव्य दशहरा मिलन समारोह,दूर दराज से आयेंगे लोग

Oct 19, 2026 - 14:09
 0  193
मड़वास गढ़ी में दशहरा पर होगा भव्य दशहरा मिलन समारोह,दूर दराज से आयेंगे लोग
मड़वास गढ़ी में दशहरा मिलन समारोह (मड़वास गढ़ी की फोटो)

मड़वास गढ़ी में दशहरा पर होगा भव्य दशहरा मिलन समारोह,दूर दराज से आयेंगे लोग

सीधी। जिले के मड़वास स्थित गढ़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के पावन अवसर पर दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राजगद्दी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। गढ़ी में आयोजित होने वाला यह समारोह क्षेत्र की पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।

दशहरा मिलन समारोह में सीधी जिले के साथ-साथ रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, सिंगरौली सहित आसपास के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सभी लोग गढ़ी पहुंचकर राजा अभ्युदय सिंह ‘राज भैया’ से मुलाकात कर दशहरा पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।

कई दशकों से चली आ रही है परंपरा

मड़वास की गढ़ी में दशहरा मिलन समारोह की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। हर वर्ष विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को आपस में मिलने-जुलने और पारंपरिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलता है।

आत्मीयता से लोगों का स्वागत करते हैं राज भैया

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह ‘राज भैया’ दशहरा मिलन समारोह में पहुंचने वाले लोगों से बड़े ही आत्मीय भाव से मिलते हैं। समारोह में आने वाले लोगों के लिए उचित व्यवस्थाएं भी रहती हैं। गढ़ी में आयोजित होने वाला यह दशहरा मिलन समारोह हर वर्ष क्षेत्रीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार भी विजयादशमी के अवसर पर लोगों के पहुंचने और परंपरागत रूप से दशहरा मिलन में शामिल होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।