मड़वास में 7 घंटे सड़क पर खड़ा रहा ट्रक, स्कूली बच्चों और लोगों को हुई परेशानी, एजेंट पर ड्राइवर ने लगाया आरोप

Oct 1, 2026 - 22:17
 0  65
मड़वास में 7 घंटे सड़क पर खड़ा रहा ट्रक, स्कूली बच्चों और लोगों को हुई परेशानी, एजेंट पर ड्राइवर ने लगाया आरोप
Sidhi,Madwas News: मड़वास में 7 घंटे सड़क पर खड़ा ट्रक,लोग हुए परेशान

मड़वास में 7 घंटे सड़क पर खड़ा रहा ट्रक, स्कूली बच्चों और लोगों को हुई परेशानी, एजेंट पर ड्राइवर ने लगाया आरोप

मझौली। सीधी जिले के मड़वास में बाजार के बैरिहा तिराहा के पास गुरुवार सुबह ईंट से लदा एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण करीब 7 घंटे तक सड़क पर खड़ा रहा। ट्रक के सड़क पर खड़े रहने से मड़वास - अकला मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ और स्कूली बसों, ऑटो समेत अन्य चार पहिया वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, ईंट लेकर आया ट्रक बैरिहा तिराहा के पास बैक करते समय तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। खराबी के कारण ट्रक आगे नहीं बढ़ सका और सड़क पर ही खड़ा रहा। जिस स्थान पर ट्रक खड़ा था, वहां से मड़वास-अकला मार्ग निकलता है। यह मार्ग सिंगल रोड होने के कारण ट्रक के खड़े रहने से वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कत हुई।

स्कूली बसों और राहगीरों को हुई परेशानी

ट्रक के सड़क पर खड़े रहने के दौरान इसी मार्ग से कई स्कूली बसें छात्र-छात्राओं को लेकर गुजरती हैं। इसके अलावा ऑटो और अन्य चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सड़क संकरी होने के कारण वाहनों को निकलने में परेशानी हुई और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था बाधित रही।

ट्रक चालक ने एजेंट पर लगाया सहयोग नहीं करने का आरोप

ट्रक चालक के अनुसार, वह ईंट लेकर आया था और बैक करते समय वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने आरोप लगाया कि जिस एजेंट के माध्यम से ईंट मंगाई गई थी, उसने वाहन के खराब होने के बाद समस्या के समाधान के लिए कोई सहयोग नहीं किया। चालक ने एजेंट का नाम खुई गुप्ता निवासी नदहा बताया और कहा उनकी ओर से सहयोग नहीं मिलने के कारण ट्रक लंबे समय तक सड़क पर फंसा रहा।

शाम करीब 4 बजे हटाया गया ट्रक

करीब सात घंटे तक सड़क पर खड़े रहने के बाद लगभग शाम 4 बजे ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे किया गया। इसके बाद स्कूली बसों और अन्य वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।