Sidhi News: रेलवे लाइन के रास्ते में किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 44 मकान किए गए ध्वस्त
Sidhi News: रेलवे लाइन मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Sidhi News: रेलवे लाइन के रास्ते में किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 44 मकान किए गए ध्वस्त
सीधी। तहसील बहरी के ग्राम चंदवाही में रेलवे लाइन के लिए प्रस्तावित मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने कार्रवाई की। उपखंड अधिकारी सिहावल राकेश शुक्ला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान रेलवे लाइन के रास्ते में बनाए गए 44 छोटे मकानों को हटाया गया। कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि रेलवे विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए सौंप दी गई।प्रशासन के अनुसार रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर छोटे-छोटे मकान बनाए गए थे। इन अतिक्रमणों को रेलवे परियोजना के लिए चिन्हित भूमि पर अनधिकृत निर्माण के रूप में चिह्नित किया गया था। प्रशासन द्वारा कुल 56 मकानों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 44 अतिक्रमण आज हटाए गए।कार्रवाई के दौरान प्रशासन, राजस्व, पुलिस तथा रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टीम द्वारा चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शेष चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई भी जारी रहेगी। कार्रवाई के बाद भूमि रेलवे विभाग को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
What's Your Reaction?