मड़वास: शादी के दबाव को लेकर युवती ने दर्ज कराई FIR, लोक सेवा केंद्र संचालक ने लगाया ₹10 लाख मांगने का आरोप
मड़वास: शादी के दबाव को लेकर युवती ने दर्ज कराई FIR, लोक सेवा केंद्र संचालक ने लगाया ₹10 लाख मांगने का आरोप
मझौली। मड़वास थाना क्षेत्र की पथरौला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम दादर में फोन के जरिए मानसिक रूप से परेशान करने और शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया था। जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया,
जिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है उसने मीडिया को बताया कि हम दोनों रिश्तेदार हैं एक दूसरे को कई महीनों से जानते थे, हम दोनों फोन के माध्यम से एक दूसरे बातचीत करते थे,जिसकी जानकारी दोनों के माता पिता को भी थी और दोनों की शादी के लिए दोनों पक्ष के माता पिता राजी भी हो गए थे।
युवक ने लगाया गंभीर आरोप
इसी मामले को लेकर शिकायत आवेदन में लोक सेवा केंद्र के संचालक विपिन गुप्ता की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मीडिया को बताया कि युवती के पिता द्वारा द्वारा उस पर 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। राशि नहीं देने पर छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। विपिन गुप्ता ने मड़वास थाने में शिकायती आवेदन में गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि कथित विवाद के दौरान उसके माता-पिता ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।
फोन कॉल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य होने का दावा
लोक सेवा केंद्र के संचालक विपिन गुप्ता ने शिकायत कहा कि कथित घटनाओं से संबंधित फोन कॉल, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। विपिन गुप्ता ने बताया कि इस मामले को न्यायालय में भी परिवाद दायर कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला:
मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती ने मझौली लोक सेवा केंद्र के संचालक दादर निवासी विपिन गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 78(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। शिकायत के मुताबिक युवती ने बताया कि आरोपी युवक कथित तौर पर पिछले करीब तीन माह से लगातार फोन कर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। युवती का आरोप है कि उसने युवक को कई बार फोन नहीं करने और परेशान नहीं करने के लिए समझाया, लेकिन उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया।
1 अक्टूबर को फोन करने का आरोप
शिकायत के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को एक मोबाइल नंबर से युवती को फोन किया गया और शादी करने के लिए कहा गया। युवती ने कथित तौर पर फोन करने वाले से परेशान नहीं करने की बात कही। इसके बाद उसने पुलिस चौकी पथरौला में अपने माता-पिता की मौजूदगी में लिखित शिकायत प्रस्तुत की।
दोनों पक्षों के आरोप, जांच में सामने आएगी सच्चाई
इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप सामने आए हैं। एक तरफ युवती ने फोन के जरिए मानसिक रूप से परेशान करने और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने 10 लाख रुपये की मांग, मारपीट तथा झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल किस पक्ष के आरोप कितने सही हैं, यह पुलिस की विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
What's Your Reaction?