मझौली और पिपराव पुलिस ने चोरी-झपटमारी गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
सीधी के मझौली-पिपराव पुलिस ने अंतरजिला चोरी-झपटमारी गैंग का खुलासा किया। 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख का सामान बरामद, मैहर लूट भी कबूली।
मझौली और पिपराव पुलिस ने चोरी-झपटमारी गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
सीधी। जिले में बढ़ रही चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मझौली थाना एवं पिपराव चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरजिला गैंग का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹1.50 लाख का मशरुका, नगदी और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। साथ ही मैहर जिले की लूट की घटना का भी खुलासा हुआ है।
ऐसे हुआ खुलासा
7 सितंबर 2026 को ग्राम परसिली में फरियादी बृजभान रावत से मोबाइल, नगदी और जेवरात लूटे जाने की घटना के बाद थाना मझौली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अरगट निवासी तीन आरोपियों दशरथ सिंह बैस (23 वर्ष),अमृतलाल उर्फ चुटिया कोल (25 वर्ष),सचिन कुमार सोनी (22 वर्ष)को पकड़ा । पूछताछ में आरोपियों ने 29 जून 2026 को करवाही गांव में महिला से झपटमारी की घटना भी कबूल की।पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1.50 लाख कीमत का सामान, नगदी और अन्य सामग्री बरामद की है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।
मैहर जिले की लूट का भी खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ लूट की वारदात करना भी स्वीकार किया है। इस संबंध में मैहर पुलिस को सूचना दे दी गई है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी दशरथ सिंह बैस के खिलाफ पहले से 6 अपराध दर्ज हैं। वर्तमान मामलों को मिलाकर उसके खिलाफ कुल 9 अपराध दर्ज हो चुके हैं. इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा, चौकी प्रभारी पिपराव उनि शेषमणि मिश्रा सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?