Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च: दमदार कैमरा, 4900mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च: दमदार कैमरा, 4900mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स
दिग्गज टेक कंपनी Samsung ने अपनी पॉपुलर Galaxy S26 सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE (Fan Edition) लॉन्च कर दिया है। यह फोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है और जल्द ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.यह नया FE मॉडल दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो मिड-प्रीमियम सेगमेंट में यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का फुल HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में लेटेस्ट Android 17 पर आधारित One UI 9 दिया गया है। साथ ही इसमें 3nm प्रोसेस पर बना Exynos सीरीज का प्रोसेसर मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देता है.यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है.
कैमरा फीचर्स
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें: 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ),12MP अल्ट्रावाइड कैमरा (123° फील्ड ऑफ व्यू) 8MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम),सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी और अन्य फीचर्स
Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलती है, जो: 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग,15W वायरलेस चार्जिंग,को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, USB Type-C और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.
कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy S26 FE की कीमतें इस प्रकार हैं:
8GB + 128GB: 799 यूरो (लगभग ₹89,000)
8GB + 256GB: 899 यूरो (लगभग ₹1,00,000)
8GB + 512GB: 1,099 यूरो (लगभग ₹1,22,000)
यह फोन 4 सितंबर से ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. भारत में इसकी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होने की संभावना है.फोन ब्लूबेरी, ग्रेफाइट और पिस्ताचियो जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में आएगा.Samsung Galaxy S26 FE एक प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन है, जिसमें दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो फ्लैगशिप एक्सपीरियंस कम कीमत में चाहते हैं।
What's Your Reaction?