India Post GDS Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

Aug 28, 2026 - 10:54
Aug 28, 2026 - 10:54
 0  57
India Post GDS Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

India Post GDS Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

 India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। India Post ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर में 25 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी.खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा—चयन सीधे 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा.

 महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 31 अगस्त 2026,रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 19 सितंबर 2026

आवेदन शुरू: 2 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 21 सितंबर 2026,फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 21 सितंबर 2026,आवेदन सुधार: 23–24 सितंबर 2026

 कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी,10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना चाहिए,संबंधित राज्य/सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी,बेसिक कंप्यूटर नॉलेज आवश्यक,साइकिल चलाना आना चाहिए

 आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष,अधिकतम आयु: 40 वर्ष,SC/ST: 5 वर्ष की छूट,OBC: 3 वर्ष की छूट.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे खास बात है कि इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी,चयन पूरी तरह 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट से होगा,उच्च शिक्षा (Graduation आदि) का कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा.

 पदों का विवरण

ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM),सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM),डाक सेवक, सैलरी: BPM: ₹12,000 – ₹29,380,ABPM/डाक सेवक: ₹10,000 – ₹24,470,अन्य भत्ते भी लागू हो सकते हैं.

 आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC: ₹100,महिला, SC/ST, ट्रांस-वुमन: निःशुल्क.

 आवेदन करते समय ध्यान रखें

नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरें. गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है. वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूरी. OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य.

 आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार इंडिया पोस्ट के आधिकारिक GDS ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें, क्योंकि हर राज्य/सर्किल के नियम अलग हो सकते है. India Post GDS भर्ती 2026 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का यह एक आसान रास्ता है, लेकिन मेरिट के चलते प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और सभी जानकारी सही-सही भरें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow