राहत भरी खबर! 8 दिन की तेजी के बाद सस्ती हुई चीनी, ₹91 प्रति क्विंटल गिरे दाम
राहत भरी खबर! 8 दिन की तेजी के बाद सस्ती हुई चीनी, ₹91 प्रति क्विंटल गिरे दाम
थोक बाजार में नरमी का संकेत
रेलू जिंस बाजार से आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है. लगातार आठ दिनों तक तेजी के बाद अब चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत ₹91 प्रति क्विंटल घटकर ₹5,947 प्रति क्विंटल पर आ गई.इस गिरावट के साथ ही गुड़, गेहूं और कई खाद्य तेलों के दाम भी नरम पड़े हैं, हालांकि चावल और कुछ दालों में तेजी बनी हुई है.
चीनी और गुड़ के दाम में गिरावट
चीनी: ₹91 की गिरावट के साथ ₹5,947 प्रति क्विंटल,गुड़: ₹47 घटकर ₹5,960 प्रति क्विंटल,खुदरा बाजार में भी असर दिखा है, जहां चीनी का औसत भाव 73 पैसे घटकर ₹64.33 प्रति किलो रह गया.
गेहूं सस्ता, चावल महंगा
खाद्यान्न बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला:,चावल: ₹62 बढ़कर ₹4,117 प्रति क्विंटल,गेहूं: ₹29 घटकर ₹2,838 प्रति क्विंटल
आटा: करीब ₹30 प्रति क्विंटल सस्ता,इससे साफ है कि गेहूं और आटे में राहत है, जबकि चावल महंगा हुआ है.
दालों के दाम में उतार-चढ़ाव
दालों की कीमतों में एक समान रुख नहीं रहा: मसूर दाल: ₹41 महंगी,उड़द दाल: ₹29 महंगी,तुअर दाल: ₹16 महंगी,चना दाल: ₹12 महंगी,मूंग दाल: ₹20 सस्ती
खाद्य तेलों में भी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा: पाम ऑयल: ₹145 सस्ता,मूंगफली तेल: ₹106 सस्ता,वनस्पति तेल: ₹55 सस्ता,सूरजमुखी तेल: ₹48 सस्ता,सरसों तेल: ₹42 सस्ता,सोया तेल: ₹19 महंगा. कुल मिलाकर, चीनी की कीमतों में आई गिरावट ने बाजार को थोड़ी राहत दी है. हालांकि, अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं में महंगाई का असर दिख रहा है.आने वाले दिनों में इसका असर खुदरा बाजार और आम लोगों के बजट पर और स्पष्ट दिख सकता है।
What's Your Reaction?