Gold Silver Price Today: सोना ₹1400 महंगा होकर ₹1.60 लाख पार, क्या जल्द छुएगा ₹1.70 लाख? जानें चांदी का ताजा भाव

बाजार में सोने की कीमत ₹1400 बढ़कर ₹1,60,900 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी ₹2,40,500 प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है। जानें सोने-चांदी के ताजा रेट, बढ़ोतरी की वजह और क्या सोना जल्द ₹1.70 लाख पार कर सकता है।

Sep 6, 2026 - 15:13
Sep 6, 2026 - 15:13
 0  21
Gold Silver Price Today: सोना ₹1400 महंगा होकर ₹1.60 लाख पार, क्या जल्द छुएगा ₹1.70 लाख? जानें चांदी का ताजा भाव
फिर चमका! ₹1400 की तेजी के साथ ₹1.60 लाख पार(फाइल फोटो)

Gold Silver Price Today: सोना ₹1400 महंगा होकर ₹1.60 लाख पार, क्या जल्द छुएगा ₹1.70 लाख? जानें चांदी का ताजा भाव

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹1,400 बढ़कर ₹1,60,900 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को इसका भाव ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ और यह ₹2,40,500 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।

 क्यों बढ़े सोने के दाम?

कारोबारियों के मुताबिक घरेलू बाजार में खरीदारी की मजबूत मांग के चलते सोने की कीमतों में उछाल आया है। हालांकि निवेशक अभी भी वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से पहले सतर्क नजर आ रहे हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

Motilal Oswal Financial Services के रिसर्च हेड Siddharth Khemka के अनुसार, जनवरी में रिकॉर्ड स्तर (₹4 लाख/किलो से ज्यादा) छूने के बाद चांदी की कीमतें 40% से अधिक गिरकर ₹2.3–2.4 लाख/किलो के दायरे में आ गई हैं। निवेश मांग कमजोर बनी हुई है, जिससे बाजार में स्टॉक बढ़ने की चिंता है। वहीं HDFC Securities के जिंस विशेषज्ञ Saumil Gandhi का कहना है कि बाजार की नजर अमेरिकी रोजगार (Non-Farm Payroll) आंकड़ों पर टिकी है।कमजोर आंकड़े → डॉलर कमजोर, सोने को सपोर्ट,मजबूत आंकड़े → ब्याज दर बढ़ने की आशंका, सोने पर दबाव

 वैश्विक बाजार का हाल:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में

हाजिर सोना: $4,465.34 प्रति औंस

चांदी: $66.72 प्रति औंस (0.38% गिरावट)

 क्या फिर 1.70 लाख पार करेगा सोना?

विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में,अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति,महंगाई और रोजगार के आंकड़े,डॉलर की मजबूती/कमजोरी,इन सभी कारकों पर सोने की दिशा तय होगी। अगर वैश्विक संकेत सकारात्मक रहे तो सोना फिर ₹1.70 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

 नोट: यह खबर केवल जानकारी के लिए है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, क्योंकि सोना-चांदी की कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow