PM Kisan: लिस्ट में नाम होने पर भी अटक सकती है ₹2000 की किस्त, तुरंत कर लें ये 3 जरूरी काम
PM Kisan की 24वीं किस्त से पहले e-KYC, Aadhaar linking और land seeding जरूरी है। जानें क्यों रुक सकती है ₹2000 की किस्त और कैसे करें समाधान।
PM Kisan: लिस्ट में नाम होने पर भी अटक सकती है ₹2000 की किस्त, तुरंत कर लें ये 3 जरूरी काम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। कई बार ऐसा देखा गया है कि लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में नाम होने के बावजूद भी किसानों के खाते में ₹2000 की किस्त ट्रांसफर नहीं हो पाती। इसकी मुख्य वजह कुछ जरूरी प्रक्रियाओं का अधूरा रह जाना है।अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में पहुंचे, तो ये 3 जरूरी काम तुरंत पूरा कर लें:
1. e-KYC जरूर पूरा करें
सरकार ने पीएम किसान योजना में e-KYC अनिवार्य कर दिया है। यदि आपकी e-KYC पेंडिंग है, तो किस्त अटक सकती है।
कैसे करें e-KYC:
पीएम किसान पोर्टल पर OTP के जरिए,नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक,मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन
2. बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं
पीएम किसान की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे खाते में भेजी जाती है।अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो भुगतान फेल हो सकता है।
क्या करें: बैंक में जाकर Aadhaar Seeding Form भरें,NPCI से लिंक स्टेटस जरूर चेक करें
3. Land Seeding स्टेटस YES कराएं
योजना का लाभ पाने के लिए जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट होना जरूरी है। यदि Land Seeding: NO है, तो पैसा नहीं आएगा।
कैसे ठीक करें:
तहसील/पटवारी या कृषि विभाग से संपर्क करें, खसरा-खतौनी जमा कर रिकॉर्ड अपडेट कराएं
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,“Know Your Status” पर क्लिक करें,रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्टेटस देखें
ध्यान रखें:
यदि e-KYC, Aadhaar Bank Seeding और Land Seeding – तीनों के सामने YES दिख रहा है, तो आपकी ₹2000 की किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएगी।किसान भाइयों के लिए जरूरी है कि किस्त आने से पहले ये तीनों काम पूरा कर लें। छोटी सी लापरवाही से आपकी किस्त रुक सकती है, इसलिए समय रहते अपडेट जरूर करें।
What's Your Reaction?