Government scheme: किसानों के बच्चों के लिए बड़ी सौगात: हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपये,यहां देख लें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना’ के तहत किसान परिवारों के विद्यार्थियों को हर महीने ₹5000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Sep 25, 2026 - 22:22
 0  2
Government scheme: किसानों के बच्चों के लिए बड़ी सौगात: हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपये,यहां देख लें पूरी डिटेल

Government scheme: किसानों के बच्चों के लिए बड़ी सौगात: हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपये,यहां देख लें पूरी डिटेल 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसान परिवारों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है। आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवारों के होनहार विद्यार्थियों की पढ़ाई अब पैसों की कमी के कारण नहीं रुकेगी। योगी सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना’ के तहत बड़ा कदम उठाते हुए योजना का दायरा और अधिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत अब राज्य के अधिक से अधिक किसान परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपये की छात्रवृत्ति

सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को हर महीने ₹5,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। योजना का विस्तार किए जाने के बाद अब पहले से ज्यादा छात्र इस लाभ के दायरे में आ सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही नए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे, जिनमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि किन-किन नए पाठ्यक्रमों और श्रेणियों के छात्रों को योजना में शामिल किया जाएगा।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं— •छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए

•विद्यार्थी का संबंध किसान परिवार से होना आवश्यक है

•किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित अध्ययन कर रहा हो

•शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करता हो,

इसके अलावा, केवल कृषि ही नहीं बल्कि अन्य विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भी इस योजना के दायरे में शामिल किए जा सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से जुड़ी हुई है। पात्र छात्र आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के समय निम्न दस्तावेज आवश्यक होंगे—

•आधार कार्ड

•निवास प्रमाण पत्र

•शैक्षणिक प्रमाण पत्र

•बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक)

•किसान परिवार से संबंधित प्रमाण पत्र

सरकार ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति से जुड़े सभी अपडेट केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होंगे। इस योजना से किसान परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सहारा मिलेगा और आर्थिक बाधाएं उनके सपनों के रास्ते में रुकावट नहीं बनेंगी।

Source: UPUK Live

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।