सरकार ने दी इन परिवारों को बड़ी राहत: 5 लाख आय सीमा तक वालों को मिलेगा गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च

Sep 1, 2026 - 11:33
Sep 1, 2026 - 11:33
 0  35
सरकार ने दी इन परिवारों को बड़ी राहत: 5 लाख आय सीमा तक वालों को मिलेगा गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च

सरकार ने दी इन परिवारों को बड़ी राहत: 5 लाख आय सीमा तक वालों को मिलेगा गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत देते हुए गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता के दायरे में अहम बढ़ोतरी की है। अब सालाना 5 लाख रुपये तक आय वाले एससी-एसटी परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

पहले यह सीमा 3 लाख रुपये वार्षिक आय तक सीमित थी, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे। सरकार के इस फैसले से अब अधिक परिवारों को महंगे इलाज में आर्थिक सहारा मिल सकेगा।

यह बदलाव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत संचालित डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही डॉ. आंबेडकर मेडिकल सहायता योजना में किया गया है। इस योजना के तहत हार्ट, ब्रेन और स्पाइन सर्जरी, कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

सरकार ने न केवल आय सीमा बढ़ाई है, बल्कि इलाज के लिए मिलने वाली सहायता राशि में भी वृद्धि की है, जिससे महंगे उपचार का बोझ कम होगा। यह सहायता सीधे एम्स सहित सरकारी और सीजीएचएस पैनल में शामिल अस्पतालों को दी जाती है।

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र एससी-एसटी परिवारों को सर्जरी से कम से कम 15 दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा. गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2018 में इस योजना में संशोधन किया गया था, तब आय सीमा 2.5 लाख रुपये तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 3 लाख किया गया और अब इसे 5 लाख रुपये कर दिया गया है.

एससी-एसटी वर्ग लंबे समय से इस सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहा था। ऐसे में सरकार का यह निर्णय सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर उन राज्यों में जहां चुनावी माहौल बना हुआ है,यह फैसला गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हजारों गरीब परिवारों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow