PM Kisan 24th Installment: अक्टूबर में आएगी 2000 रुपये की किस्त? पैसा पाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम

PM Kisan 24th Installment जल्द आ सकती है. जानें अक्टूबर में 2000 रुपये की किस्त कब आएगी और पैसा पाने के लिए e-KYC समेत कौन से 3 काम जरूरी हैं।

Aug 28, 2026 - 19:29
 0  5
PM Kisan 24th Installment: अक्टूबर में आएगी 2000 रुपये की किस्त? पैसा पाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम

PM Kisan 24th Installment: अक्टूबर में आएगी 2000 रुपये की किस्त? पैसा पाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम

देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों के बैंक खातों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जो 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में भेजी जाती है.अब तक योजना की 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और किसानों को कुल 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है.पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी, जिसमें करीब 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे.

 अक्टूबर में आ सकती है 24वीं किस्त

योजना के नियमों के अनुसार हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है. इस हिसाब से अगली यानी 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की संभावना है. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

 क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं.

 24वीं किस्त पाने के लिए जरूरी 3 काम

अगर आप अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो ये तीन काम तुरंत कर लें:

1. e-KYC पूरा करें

योजना के तहत ई-केवाईसी अनिवार्य है.बिना इसके किस्त अटक सकती है.

2. लाभार्थी स्थिति चेक करें

अपना नाम और स्टेटस पोर्टल पर जरूर जांचें.

3. बैंक और आधार लिंकिंग सही रखें,बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है, वरना पैसा ट्रांसफर नहीं होगा.

 ऐसे करें e-KYC (घर बैठे)

आधिकारिक वेबसाइट खोलें,e-KYC विकल्प चुनें,आधार नंबर दर्ज करें,मोबाइल पर आए OTP को भरे,प्रक्रिया पूरी करें,CSC सेंटर से भी करा सकते हैं e-KYC: जिन किसानों को OTP में दिक्कत होती है, वे नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए e-KYC करा सकते हैं.

 मोबाइल ऐप से फेस e-KYC

किसान मोबाइल ऐप के जरिए फेस पहचान से भी e-KYC पूरा कर सकते हैं.

 ऐसे चेक करें लाभार्थी स्थिति

वेबसाइट पर जाएं “लाभार्थी स्थिति” विकल्प चुनें,रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें,स्क्रीन पर स्टेटस देखें.

 किन किसानों को मिलेगा लाभ?

भारत का नागरिक होना जरूरी,खेती योग्य जमीन हो,छोटा या सीमांत किसान हो,आयकर दाता न हो,संस्थागत भूमि धारक न हो.

 हेल्पलाइन नंबर

किसी समस्या पर किसान हेल्पलाइन 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं. ऐसे में जिन किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है, उन्हें सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी e-KYC, बैंक डिटेल और लाभार्थी स्थिति जरूर जांच लें, ताकि पैसे आने में कोई परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।