2000 KM दूर से पहुंचीं महिला मंत्री: शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

Aug 28, 2026 - 19:37
Aug 28, 2026 - 19:37
 0  7
2000 KM दूर से पहुंचीं महिला मंत्री: शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

2000 KM दूर से पहुंचीं महिला मंत्री: शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

बेंगलुरु में रक्षाबंधन के मौके पर एक खास और अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जब झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल पेश की.बताया जा रहा है कि रांची से बेंगलुरु की दूरी करीब 2000 किलोमीटर है। इतनी लंबी दूरी तय कर मंत्री तिर्की का मुख्यमंत्री शिवकुमार को राखी बांधने पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है.

 भाई-बहन के रिश्ते का दिया संदेश

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है.उन्होंने इस अवसर को समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बताया.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उन्हें बेहद आत्मीय अनुभव हुआ और यह रिश्ता सम्मान और विश्वास से भरा है.

 विकास और सहयोग पर हुई अहम चर्चा

इस मुलाकात के दौरान डी.के. शिवकुमार और मंत्री तिर्की के बीच कर्नाटक और झारखंड के बीच कृषि, पशुपालन और सहकारिता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई.दोनों नेताओं ने किसानों के लिए नई तकनीकों के आदान-प्रदान, पशुधन प्रबंधन, डेयरी सेक्टर, दूध उत्पादन, प्रोसेसिंग और सहकारी मॉडल को लेकर संभावनाओं पर चर्चा की.मंत्री तिर्की ने कहा कि कर्नाटक ने इन क्षेत्रों में कई सफल पहल की हैं, जिनसे झारखंड के किसानों और पशुपालकों को काफी फायदा मिल सकता है.

 किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच ज्ञान और तकनीक की साझेदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.झारखंड सरकार दूसरे राज्यों के सफल मॉडलों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है. रक्षाबंधन के इस खास मौके पर हुई यह मुलाकात न सिर्फ एक भावनात्मक संदेश देती है, बल्कि राज्यों के बीच विकास और सहयोग की नई दिशा भी दिखाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow