Gold Silver Price Today: सोना-चांदी सस्ते, MCX पर गिरावट; जानें आगे क्या रहेगा रुझान
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी के दाम में गिरावट.जानें आज का लेटेस्ट रेट, MCX अपडेट और निवेश को लेकर एक्सपर्ट की सलाह।
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी सस्ते, MCX पर गिरावट; जानें आगे क्या रहेगा रुझान
शुक्रवार, 28 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम कमजोर हुए हैं, जिससे निवेशकों की नजर अब आगे की चाल पर टिकी है.
MCX पर सोना-चांदी के ताजा भाव
आज सुबह MCX गोल्ड अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट करीब 0.57% गिरकर 1,58,085 रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं सिल्वर सितंबर फ्यूचर्स भी 0.55% टूटकर 2,39,320 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला है, जहां गोल्ड फ्यूचर्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई.
ग्लोबल फैक्टर्स का असर
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की नीतियों और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता का असर सोने-चांदी की कीमतों पर साफ दिख रहा है.फेड की संभावित सख्ती और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
सोने के लिए अहम लेवल
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक: 1.55 लाख रुपये का स्तर गोल्ड के लिए अहम सपोर्ट माना जा रहा है.1.64 लाख रुपये पार करने पर तेजी आ सकती है
आगे बढ़कर 1.68 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना
वहीं विशेषज्ञ हेमंत सूद का कहना है कि शॉर्ट टर्म में गोल्ड 1.60 से 1.61 लाख रुपये के बीच सपोर्ट ले सकता है और तेजी आने पर 1.66 से 1.70 लाख रुपये तक जा सकता है.
लंबी अवधि में क्या कह रहे एक्सपर्ट
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. अनुमान है कि गोल्ड भविष्य में 2.40 लाख से 2.60 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है.
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका मानी जा रही है, लेकिन ग्लोबल संकेतों और ब्याज दरों पर नजर रखना जरूरी है. कुल मिलाकर, बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सतर्क रहने और विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही निवेश करने की जरूरत है।
What's Your Reaction?