“मेरी जिंदगी को नर्क बना दिया…” ओरी ने सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले—‘बुरे दौर से गुजरा’
Orry ने Amrita Singh पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘मेरी जिंदगी को नर्क बना दिया’. Sara Ali Khan की मां संग विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी।
Orry vs Amrita Singh: ‘मेरी जिंदगी को नर्क बना दिया’ ओरी का बड़ा खुलासा, Sara Ali Khan की मां पर लगाए गंभीर आरोप
बॉलीवुड की पार्टियों और स्टार किड्स के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले ओरहान अवात्रामणि (ओरी) ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के एक मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि साल 2021 उनके लिए बेहद कठिन रहा, और इस दौरान उनका नाम अमृता सिंह के साथ जुड़े विवाद के कारण उन्हें गहरा सदमा झेलना पड़ा. ओरी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “2021 में अमृता सिंह ने मुझे एक हद से ज्यादा परेशान किया था.यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था. मैं पहले कभी ऐसे हालात से नहीं गुजरा था.” उन्होंने यह भी कहा कि उस दौर ने उन्हें मानसिक रूप से काफी झकझोर दिया.ओरी ने आगे बताया कि इस मुश्किल समय के बाद उनके आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और भरोसा दिलाया कि वह इससे और मजबूत होकर बाहर निकलेंगे. हालांकि उस वक्त उनका मानना था कि उन्हें इतनी “मजबूती” की जरूरत नहीं है, लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि इस अनुभव ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने कहा, “अब ऐसा लगता है कि कोई भी चीज मुझे दुखी नहीं कर सकती.उस दौर ने मुझे इतना मजबूत बना दिया कि जब मैं पब्लिक फिगर बना और लोगों से आलोचना मिली, तो उसका मुझ पर कोई असर नहीं हुआ.” ओरी ने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें काफी नफरत और आलोचना का सामना करना पड़ा, यहां तक कि लोग उनकी “बेइज्जती” भी करते थे. लेकिन उस कठिन अनुभव की वजह से वह इन सब चीजों से प्रभावित नहीं हुए. जब उनसे अमृता सिंह के साथ विवाद की असली वजह पूछी गई, तो उन्होंने सीधे तौर पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “बुरे लोगों के साथ बुरी चीजें ही होती हैं.”गौरतलब है कि सारा अली खान के साथ उनकी दोस्ती को लेकर भी पहले चर्चा हो चुकी है. एक पुराने इंटरव्यू में ओरी ने कहा था कि अगर अमृता सिंह माफी मांग लें, तो वह इस पूरे मामले को भूलने के बारे में सोच सकते हैं.फिलहाल, इस विवाद की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन ओरी के इस खुलासे ने एक बार फिर बॉलीवुड के अंदरूनी रिश्तों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
What's Your Reaction?