Sidhi News:सीधी में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की जब्त
Sidhi News:सीधी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की जब्त
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब दो महीने से फरार आरोपी की तलाश में जुटी सीधी कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी को विधि अनुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
22 जून को दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को थाना कोतवाली में एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 21 जून को घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा तलाश करने पर नाबालिग सीधी के पुराने बस स्टैंड के पास एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर मिली। परिजनों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया था।
गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस
नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2)(M), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चली कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन में टीम लगातार सक्रिय रही।
तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाया और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में SI प्रीति, HC रन बहादुर, बालेन्द्र एवं आरक्षक प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही,सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?