मझौली: धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग, गांव में मचा हड़कंप

Oct 27, 2026 - 13:39
 0  84
मझौली: धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग, गांव में मचा हड़कंप
Sidhi,Majhouli: धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग

मझौली: धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग, गांव में मचा हड़कंप

मझौली। खेत में धान की गहाई के दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना चंदन सिंह के खेत की बताई जा रही है, जहां ट्रैक्टर से धान की गहाई का काम किया जा रहा था। घटना मझौली थाने के दियाडोल का बताया जा रहा है,ट्रैक्टर मालिक भी दियाडोल निवासी गोली केवट हैं, जानकारी के अनुसार, चंदन सिंह के खेत में ट्रैक्टर से धान की गहाई चल रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर के साइलेंसर की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मशीन करीब दो घंटे से चल रही थी। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 ग्रामीणों की तत्परता से आग पर पाया काबू

ट्रैक्टर में आग लगने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल प्रयास करते हुए चंदन सिंह के बोर से पानी लेकर आग पर काबू पाया। समय रहते ग्रामीणों की सक्रियता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल, घटना में ट्रैक्टर को कितना नुकसान हुआ और आग लगने से किसी अन्य प्रकार की क्षति हुई या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।