हवसी भीड़ ने नाबालिग लड़का - लड़की से की सरेआम घिनौनी हरकत,SIT गठित, तीन आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी
जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने SIT गठित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
हवसी भीड़ ने नाबालिग लड़का - लड़की से की सरेआम घिनौनी हरकत,SIT गठित, तीन आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी
जमुई (बिहार)। बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़का-लड़की के साथ सरेआम हुई कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है, जब जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के पास मड़वा पहाड़ इलाके में एक नाबालिग कपल को कुछ लोगों ने रोक लिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर युवकों द्वारा दोनों के साथ बदसलूकी और मारपीट जैसी हरकतें देखी गईं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़का-लड़की 10वीं कक्षा के छात्र हैं और घूमने के लिए उस इलाके में गए थे। इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखने को मिला और इसे ‘मोरल पुलिसिंग’ और उत्पीड़न का मामला बताया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, SIT गठित
मामला सामने आने के बाद बिहार पुलिस हरकत में आ गई है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) केएस अनुपम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार जमुई सदर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है। जांच की जिम्मेदारी जमुई एसडीपीओ के नेतृत्व में दी गई है।
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस कार्रवाई में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथिलेश, प्रमोद और गोलू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, मामले में कुल 7 से 8 लोगों की संलिप्तता सामने आई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में BNSS की विभिन्न धाराओं 74 / 76/3( 5) BNS के साथ-साथ POCSO एक्ट की धाराएं 8 / 12 भी लगाई हैं। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो में क्या है
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार रात के अंधेरे में लड़का लड़की कुछ अज्ञात लोगों की भीड़ ने घेर रखा है,भीड़ में मौजूद कुछ लोग लड़की के सत्व बदसलूकी करते दिख रहे हैं। और लड़की के साथी को दरिन्दों ने उससे अलग कर देते हैं. आगे वीडियो में सबसे ख़ौफ़नाक हिस्सा वह है जहां एक नकाबपोश युवक लड़की की तरफ बढ़ता है और उसे जबरन खींचकर गलत तरीके से हाथ लगाकर उसे उठाकर सात के जाने की कोशिश करता है,लड़की बुरी तरीके से चीख़ती चिल्लाती है छोड़ देने की मिन्नते करती है. हालात को देखते हुए लड़की के साथी नाबालिक लड़के ने बीच बचाव करने का प्रयास करता है,कुछ समय बाद दोनों नाबालिक लड़की लड़का स्कूटी में। बैठ जाते है,वहां भी भीड़ पुनः घेर लेती है,लड़का और लड़की दोनों छोड़ने की मिन्नते करते हैं हाथ जोड़ते हैं ,और वीडियो के अंत में लड़की के प्राइवेट पार्ट को एक बहसी युवक छूता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपियों पर लोगों का खून खौल उठा और सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई
प्रशासन ने बताया कि नाबालिगों की पहचान उजागर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की गई है। अब तक दर्जनों फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) अकाउंट्स के खिलाफ कंटेंट हटाने की कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए तीनों युवकों की उम्र 25 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही हैं,आरोपियों की पहचान मिथिलेश,प्रमोद,और गोलू कुमार के रूप में हुई है,मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?