बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी यात्री बस, एक की मौत, कई यात्री घायल; परासी गांव के पास हुआ हादसा
Sidhi News: सीधी से भुईमाड़ जा रही बस परासी गांव में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई कई यात्री घायल। जिससे चीख पुकार मच गई घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गया।
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी यात्री बस, एक की मौत, कई यात्री घायल; परासी गांव के पास हुआ हादसा
सीधी/सिंगरौली।
सीधी से भुईमाड़ जा रही यात्री बस शनिवार शाम एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई। सिंगरौली जिले के निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी के पास परासी गांव में बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में कैलाश बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलाश बस रोजाना की तरह शनिवार को भी सीधी से अपने निर्धारित समय दोपहर 2:50 बजे रवाना हुई थी और शाम करीब 5 बजे परासी गांव के पास पहुंची, तभी सामने आए बाइक सवारों को बचाने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।
इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसका पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। वहीं बस में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक बंजारी गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हादसे में घायल यात्रियों की संख्या और मृतक की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?