Mann Ki Baat: मन की बात कार्य्रकम में पीएम मोदी ने कर दी अपील,अभियान को PM मोदी का जोर
Mann Ki Baat: मन की बात कार्य्रकम में पीएम मोदी ने कर दी अपील,अभियान को PM मोदी का जोर
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अगस्त के आखिरी रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 137वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान को लेकर खास जोर देते हुए युवाओं से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।
Drug addiction awareness: कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ एक ऐसा मंच है, जहां देश के लोगों के नए विचारों और पहलों को सामने लाया जाता है। उन्होंने कहा कि कई सकारात्मक बदलाव आम लोगों की ऊर्जा और भागीदारी से ही संभव होते हैं।
Youth development India: अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका सीधा लक्ष्य है—नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त भारत। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं, जो देश के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
स्लोगन, गाने और कंटेंट बनाने की अपील
Government campaigns India: पीएम मोदी ने देशवासियों, खासकर युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स और कलाकारों से नशा मुक्ति पर प्रभावी स्लोगन, गाने और शॉर्ट प्ले तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार एक अच्छा स्लोगन या क्रिएटिव कंटेंट लोगों पर गहरा असर डालता है और संदेश तेजी से फैलता है.उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अलग-अलग भाषाओं में नशा विरोधी कंटेंट तैयार करें और इसे सोशल मीडिया पर #नशामुक्तयुवा हैशटैग के साथ साझा करें, ताकि यह अभियान जन-जन तक पहुंचे।
Health awareness India:
नशे के दुष्परिणामों पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री ने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने उन लोगों की सराहना की जो नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाते हैं और पीड़ितों की मदद करते हैं.पीएम मोदी ने कहा कि यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम देश के युवाओं को नशे से दूर रखें और उन्हें एक बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करें। उन्होंने सभी से इस जन आंदोलन में भागीदारी करने की अपील की।
What's Your Reaction?