September 1 Rule Change: गैस सिलेंडर से ATM चार्ज तक—1 सितंबर से बदल सकते हैं ये 7 बड़े नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
September 1 Rule Change: गैस सिलेंडर से ATM चार्ज तक—1 सितंबर से बदल सकते हैं ये 7 बड़े नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जिंदगी और बजट पर असर डालने वाले कई अहम बदलाव लागू हो सकते हैं। हर महीने की तरह 1 सितंबर 2026 को भी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग, कारों और यात्रा नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन संभावित बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घट या बढ़ सकते हैं, जिससे रसोई का बजट प्रभावित होगा।
LPG E-KYC जरूरी, वरना महंगा पड़ेगा सिलेंडर
अगर उपभोक्ताओं ने 31 अगस्त तक LPG की ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई, तो उन्हें 1 सितंबर से महंगे दाम पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है।
ATF, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव
एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम बदलने से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। इसके साथ ही CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव संभव है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं और परिवहन खर्च पर पड़ेगा।
कारें हो सकती हैं महंगी
Tata Motors ने 1 सितंबर से अपनी कारों की कीमतों में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके अलावा Hyundai भी कीमतें बढ़ाने जा रही है, जिससे नई कार खरीदना महंगा हो सकता है।
ETF नियमों में बदलाव
SEBI ने गोल्ड और सिल्वर ETF के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब ETF की कीमत तय करने के लिए पिछले कारोबारी दिन के आखिरी 30 मिनट के औसत मूल्य को आधार बनाया जाएगा।
PNG कनेक्शन का विस्तार
सरकार घरेलू PNG नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। 1 सितंबर से नए इलाकों में PNG पाइपलाइन विस्तार की योजना लागू हो सकती है, जिससे ज्यादा घरों तक गैस सुविधा पहुंचेगी।
FD ब्याज दरों में बदलाव संभव
बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया जा सकता है। इससे निवेशकों को मिलने वाला रिटर्न प्रभावित होगा।
ATM चार्ज बढ़ने की संभावना
1 सितंबर से ATM से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो सकता है। ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों को अधिक शुल्क देना पड़ सकता है।
विदेश यात्रा का नियम आसान
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प की जरूरत खत्म हो सकती है, जिससे इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज और आसान होगी.1 सितंबर से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे तौर पर आम आदमी के खर्च और जीवनशैली को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग इन नए नियमों की जानकारी पहले से रखें और अपने बजट की योजना उसी अनुसार बनाएं।
What's Your Reaction?