मझौली: बिना निर्माण कार्य कराए निकाल ली लाखों रुपए की राशि! ग्राम पंचायत महखोर में हुए भ्रष्टाचार की हुई शिकायत

Aug 27, 2026 - 23:48
 0  100
मझौली: बिना निर्माण कार्य कराए निकाल ली लाखों रुपए की राशि! ग्राम पंचायत महखोर में हुए भ्रष्टाचार की हुई शिकायत
मझौली: बिना निर्माण कार्य कराए निकाल ली लाखों रुपए की राशि! ग्राम पंचायत महखोर में हुए भ्रष्टाचार की हुई शिकायत

मझौली: बिना निर्माण कार्य कराए निकाल ली लाखों रुपए की राशि! ग्राम पंचायत महखोर में हुए भ्रष्टाचार की हुई शिकायत 

रवि शुक्ला,मझौली 

जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत महखोर का भ्रष्टाचार की शिकायत की गई जहां लाखों रुपये बिना निर्माण कार्य कराए सरपंच सचिव डकार गए हैं जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने 25 अगस्त को मझौली सीईओ से की है शिकायत में बताया गया है कि सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के नाम पर बिना काम कराए लाखों रुपए की शासकीय राशि निकासी कर ली गई है.इस पूरे प्रकरण की शिकायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पास की गई है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत करीब 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य अभी तक धरातल पर शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन ग्राम पंचायत के सचिव ऋषिकेश गुप्ता द्वारा बड़ी राशि पहले ही आहरित कर ली गई. हालांकि राशि निकासी सरपंच और सचिव की मिलीभगत से हुई है, आरोप है कि बिना कार्य के ही शासकीय धन निकालकर उसका दुरुपयोग एवं बंदरबांट किया गया, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है. शिकायतकर्ता राधा कृष्ण तिवारी ने आवेदन में कहा कि शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को दी जाने वाली राशि जनहित और विकास कार्यों के लिए होती है, लेकिन यहां नियमों को दरकिनार कर राशि का उपयोग निर्धारित कार्य में नहीं किया गया.इस तरह की अनियमितताओं से पंचायत क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और योजनाओं का उद्देश्य भी विफल हो रहा है. हालांकि शिकायतकर्ता ने कहा कि बिना कार्य किए राशि निकालना नियमों के विरुद्ध है और केवल भविष्य में काम करने का आश्वासन देकर इसे सही नहीं ठहराया जा सकता।

सचिव ऋषि केश गुप्ता पर लगे गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता ने सचिव ऋषिकेश गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाया है कहा कि बिना निर्माण कार्य के लाखों रुपए की राशि का बंदरबाट किया गया वहीं इसके पहले इसी पंचायत में जब पदस्थ हुए थे उस समय भी भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया जा चुका है शिकायतकर्ता ने कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचारी की जांच की जाए ताकि दुबारा इस तरह का कृत्य न कर सके.

70 किलोमीटर दूर ट्रेडर्स को भुगतान पर उठे सवाल

मामले में एक और बड़ा पहलू सामने आया है.जिसका शिकायत कर्ता ने भुगतान की पूरी जानकारी पंचायत के पोर्टल से निकालकर साझा किया है जहां ग्राम पंचायत द्वारा करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित अजय ट्रेडर्स कुचवाही को एक ही दिन 17 जुलाई 2026 को 8 लाख 47 हजार 632 रुपए का भुगतान अलग अलग बिल नंबर पर किया गया. यह भुगतान उसी सामुदायिक भवन का जहां एक रूपये का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है,और मटेरियल के नाम से फर्जी तरीके से भुगतान करवा लिया गया है ,जबकि स्थानीय स्तर पर भी कई ट्रेडर्स हैं जहां उक्त सामग्री उपलब्ध थी, जिस पर 70 किलोमीटर दूर से सामग्री की खरीदी कर सरकार की राशि का दुरुपयोग माना जा रहा है,इसके बावजूद दूरस्थ व्यापारी को भुगतान किए जाने पर मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है, 

ग्राम पंचायत को नोटिस जारी

सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत मझौली की सीईओ सुरभि श्रीवास्तव द्वारा ग्राम पंचायत को नोटिस जारी कर दिया गया है. जानकारी यह मिल रही है कि मामले की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई है.

शिकायत में मांग की गई है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए.माप पुस्तिका, बिल-वाउचर, भुगतान अभिलेख और निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित सचिव सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा शासकीय राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए.शिकायतकर्ता ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी.मामला चाहे जो कुछ भी हो यह तो जांच का विषय है,अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदार क्या कुछ कार्यवाही करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।