सरस्वती शिशु मंदिर कुसमी में वंदे मातरम् गायन का हुआ आयोजन, धौहनी विधायक श्री टेकाम रहे शामिल

सीधी के कुसमी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित, विधायक कुंवर सिंह टेकाम रहे मौजूद।

Sep 25, 2026 - 19:34
 0  100
सरस्वती शिशु मंदिर कुसमी में वंदे मातरम् गायन का हुआ आयोजन, धौहनी विधायक श्री टेकाम रहे शामिल
Sidhi,Kusmi:सरस्वती विद्यालय कुसमी में वंदे मातरम् गायन

सरस्वती शिशु मंदिर कुसमी में वंदे मातरम् गायन का हुआ आयोजन, धौहनी विधायक श्री टेकाम रहे शामिल

रवि शुक्ला, कुसमी।

वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 25 सितंबर को सीधी जिले के कुसमी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में देशभर में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।

राष्ट्रगीत के महत्व पर विधायक ने दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय गौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसके ऐतिहासिक महत्व को समझने, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

‘एक स्वर–एक संकल्प–एक भारत’ का संदेश

‘एक स्वर–एक संकल्प–एक भारत’ की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा, स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका और राष्ट्रीय जीवन में उसके महत्व से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, भगवार सरपंच चेतना अनिल सिंह, दसमतिया साहू, थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य राजेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य मनमोहन उपाध्याय, समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, गुरुनानक गुप्ता, सोनू गुप्ता एवं रज्जन गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सांदीपनि विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक गायन में भाग लिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।