धनतेरस-दीपावली पर ओम मोटर्स मड़वास में बंपर ऑफर, हीरो की बाइक पर 8,500 रुपये तक की छूट

खरीदारी पर मिलेगा गिफ्ट, कम डाउन पेमेंट और हीरो फाइनेंस की सुविधा; 11 वर्षों से ग्राहकों को सेवाएं दे रही है ओम मोटर्स मड़वास की एजेंसी,पहले आएं पहले पाए की भी सुविधा।

Nov 4, 2026 - 15:07
 0  61
धनतेरस-दीपावली पर ओम मोटर्स मड़वास में बंपर ऑफर, हीरो की बाइक पर 8,500 रुपये तक की छूट
धनतेरस-दीपावली पर ओम मोटर्स मड़वास का बंपर ऑफर, Hero बाइक पर ₹8,500 तक की छूट

धनतेरस-दीपावली पर ओम मोटर्स मड़वास में बंपर ऑफर, हीरो की बाइक पर 8,500 रुपये तक की छूट

मझौली/मड़वास।

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में स्थिति धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर दोपहिया वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए ओम मोटर्स मड़वास की ओर से आकर्षक त्योहारी ऑफर पेश किया गया है। हीरो कंपनी के टू-व्हीलर खरीदने पर ग्राहकों को 8,500 रुपये तक की छूट का लाभ मिलेगा। एजेंसी में हीरो के विभिन्न मॉडल की बाइक और स्कूटर उपलब्ध हैं, जिन पर अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं।

त्योहारी ऑफर के तहत स्कूटर की खरीद पर 3,500 रुपये तक और बाइक की खरीद पर अधिकतम 8,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार के रूप में ट्रॉली बैग भी दिया जाएगा। एजेंसी में हीरो कंपनी के वर्ष 2026 के बीएस-6 मॉडल भी उपलब्ध हैं। ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा भी रखी गई है, जिसके माध्यम से कम डाउन पेमेंट पर अपनी पसंद का दोपहिया वाहन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा जीएसटी में 10 प्रतिशत की छूट का ऑफर भी बताया गया है। ऑफर की विस्तृत जानकारी और लागू शर्तों के लिए ग्राहक एजेंसी में संपर्क कर सकते हैं।

बिक्री के साथ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा

ओम मोटर्स मड़वास में ग्राहकों को वाहन खरीदने के साथ ही उसके रखरखाव की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। एजेंसी में हीरो कंपनी के दोपहिया वाहनों की सर्विस के लिए सर्विस सेंटर संचालित है। इसके अलावा विभिन्न मॉडलों के आवश्यक स्पेयर पार्ट्स भी उपलब्ध हैं। इससे मझौली, मड़वास और कुसमी सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को वाहन खरीदने, सर्विस कराने और जरूरी पार्ट्स प्राप्त करने के लिए एक ही स्थान पर सुविधाएं मिल रही हैं।

11 वर्षों से ग्राहकों का भरोसा, पिछले साल बिकी थीं 400 गाड़ियां

एजेंसी संचालक विजय साहू के अनुसार ओम मोटर्स पिछले 11 वर्षों से लगातार क्षेत्र के ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही है। उनके मुताबिक मझौली और कुसमी क्षेत्र में एजेंसी को ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पिछले वर्ष धनतेरस और दीपावली के त्योहारी सीजन में एजेंसी से लगभग 400 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष भी त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों में उत्साह का माहौल है। एजेंसी प्रबंधन को इस बार भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। संचालक विजय साहू ने क्षेत्रवासियों से ओम मोटर्स, सीधी रोड मड़वास पहुंचकर हीरो के नए मॉडल देखने और उपलब्ध त्योहारी ऑफर का लाभ लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।