मझौली में आधुनिक जनपद पंचायत भवन का सांसद व विधायक ने किया भूमि पूजन: जानें इस नवीन भवन में क्या होंगी खास सुविधाएं
Sidhi News: मझौली में 5.25 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किया।
मझौली में आधुनिक जनपद पंचायत भवन का सांसद व विधायक ने किया भूमि पूजन: जानें इस नवीन भवन में क्या होंगी खास सुविधाएं
रवि शुक्ला,मझौली। सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली के नवीन हाईटेक सर्व सुविधायुक्त भवन निर्माण का भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह एवं जनपद उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा की उपस्थिति में विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन से हुई, इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का तेजपत्ता का पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
5 करोड़ 25 लाख से ज्यादा की लागत से बनेगा भवन
जनपद पंचायत मझौली की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरभि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हाईटेक सर्व सुविधायुक्त नवीन भवन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एजेंसी है जिसका लगभग 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। नवीन भवन के निर्माण से क्षेत्र वासियों के साथ साथ हम सभी अधिकारी कर्मचारियों को भी अच्छा भवन मिलेगा।
सिंगरौली-कटनी फोरलेन सड़क का होगा जल्द शुरू होगा निर्माण : कुंवर सिंह टेकाम
धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति 4 जुलाई को प्राप्त हुई थी और सभी के सहयोग से इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का भी टेंडर हो गया है जल्द ही इसका भी भूमि पूजन किया जाएगा, श्री टेकाम ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 लगातार बिना थके बिना रुके काम कर रहे हैं साथ ही सिंगरौली-कटनी फोरलेन सड़क निर्माण जो मझौली टिकरी से होते हुए जाएगी, उसका भी टेंडर हो गया है जल्द इसका कार्य शुरू होगा , उन्होंने कहा कि जहां 5 घर हैं और विद्युतीकरण नहीं हुआ है वहां जल्द बिजली पहुंचेगी, कोई भी घर बिना बिजली के नहीं रहेगा, हमारी विधानसभा और हमारा भारत देश 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।
मझौली में बनेगा ऑडिटोरियम हाल: डॉ राजेश मिश्रा
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि नवीन जनपद भवन बनने से आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने मझौली में ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर कहा कि जल्द इसके लिए प्रयास किया जाएगा जल्द एक आडिटोरियम हाल बनेगा इससे और जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में पानी पहुंचेगा । साथ ही मड़वास से दिल्ली के लिए प्रतिदिन ट्रेन सुविधा शुरू होने वाली है।
ऐसा होगा भवन का स्वरूप
नवीन जनपद पंचायत भवन दो मंजिला का रहेगा जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर एक मीटिंग हॉल एवं 9 कमरे बनाए जाएंगे। प्रथम तल पर 12 कमरे, एक मीटिंग हॉल, रिकॉर्ड रूम और एक वेटिंग हॉल का निर्माण होगा। उसी भवन में कैंटीन सुविधा रहेगी जहां अधिकारी कर्मचारियों सहित जनपद में आने वाले लोगों को चाय नाश्ता मिलेगी। उसी नवीन जनपद भवन में ग्रीन रूम रहेगा जहां अगर कोई जनपद में वी आई पी गेस्ट जनप्रतिनिधि या अधिकारी आते हैं उनके बैठने के लिए सर्व सुविधायुक्त कमरा रहेगा,दोनों मंजिलों पर शौचालय की महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग अलग समुचित व्यवस्था भी रहेगी। वहीं अधिकारियों कर्मचारियों तथा जनपद अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए अलग से इसकी व्यवस्था रहेगी।
इस भवन में सबसे बड़ी बात यह है कि इस नवीन भवन में लिफ्ट की सुविधा रहेगी, नवीन भवन में साइकिल स्टेंड,वाहन पार्किंग,पीसीसी सड़क, और 24 घंटे बिजली सुविधा के लिए सोलर पैनल लगाया जाएगा ताकि आम जन को किसी प्रकार से असुविधा हो, यह भवन नई तकनीकी से बनेगी और एक कमरा सभी जनपद सदस्यों के लिए अलग से कमरा की व्यवस्था रहेगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल पयासी, एसडीओ सरिता सिंह, उपयंत्री राघवेंद्र द्विवेदी, बीआरसीसी अयोध्या पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?