8 अक्टूबर को 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, कई फीडर रहेंगे प्रभावित

Oct 6, 2026 - 23:32
 0  40
8 अक्टूबर को 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, कई फीडर रहेंगे प्रभावित

8 अक्टूबर को 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, कई फीडर रहेंगे प्रभावित

सीधी। 220 के.व्ही. सब स्टेशन सीधी में आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान सीधी सहित संबंधित क्षेत्रों के कई 33 के.व्ही. फीडर बंद रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को करीब पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

अधीक्षण अभियंता, संचा./संधा., मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सीधी ने बताया कि 220 के.व्ही. सब स्टेशन सीधी में 132/33 के.व्ही. 40 एम.व्ही.ए. वेल एक्समर के 33 के.व्ही. साइड सीटी के तीनों फेस बदलने का कार्य किया जाना है। इसी तकनीकी कार्य के लिए प्रस्तावित विद्युत शटडाउन लिया जाएगा।

ये फीडर रहेंगे बंद

शटडाउन के दौरान 33 के.व्ही. फीडर जेपी-1, जेपी-2, मड़वास, 20 एम.व्ही.ए. जेईसी एक्समर, 33 के.व्ही. सेमरिया तथा 33 के.व्ही. सिहावल फीडर बंद रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता और मौके की परिस्थितियों के अनुसार शटडाउन की अवधि में कमी या वृद्धि की जा सकती है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटाने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।