मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान,7 से 9 तक मतदान केंद्रों पर शिविर का होगा आयोजन

Oct 7, 2026 - 08:06
 0  201
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान,7 से 9 तक मतदान केंद्रों पर शिविर का होगा आयोजन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान,7 से 9 तक मतदान केंद्रों पर शिविर का होगा आयोजन

 सीधी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने जिले के नागरिकों से मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए विशेष अभियान 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।

  कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पात्र नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर अपना आवेदन संबंधित बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।

  उन्होंने बताया कि ऐसे सभी युवा, जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, लेकिन किसी कारणवश उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 कलेक्टर ने बताया कि एसआईआर गतिविधि के दौरान एएसडीआर सूची में नाम होने के कारण जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से विलोपित हुए हैं, वे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम पुनः दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 के साथ किसी भी प्रकार का घोषणा-पत्र भरने की आवश्यकता नहीं है। पात्र नागरिक निर्धारित फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें।

  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की है कि वे विशेष शिविरों का लाभ उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम दर्ज होना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। नागरिक अपने मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।