वनांचल क्षेत्र में निखिल होंडा एजेंसी का भव्य शुभारंभ,धौहनी विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
वनांचल क्षेत्र में निखिल होंडा एजेंसी का भव्य शुभारंभ,धौहनी विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सीधी
सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र के वनांचल ग्राम टमसार में निखिल होंडा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतिष्ठान के खुलने से वनांचल क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन के साथ हुई। इसके बाद सतना से आए कलाकारों ने संगीतमय भजन एवं गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
बताया गया कि इससे पहले कुसमी अंचल में होंडा मोटरसाइकिल की उपलब्धता नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को बाइक खरीदने के लिए दूर जाना पड़ता था। अब टमसार में निखिल होंडा प्रतिष्ठान के शुरू होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही होंडा कंपनी की मोटरसाइकिलें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे क्षेत्रवासियों को समय और आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी।
क्षेत्र में रोजगार के बढ़ेंगे अवसर : विधायक
शुभारंभ अवसर पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि टमसार में निखिल होंडा मोटरसाइकिल एजेंसी के खुलने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कुसमी क्षेत्र के लोगों को अब मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर ही उन्हें उचित दर पर वाहन उपलब्ध हो सकेंगे। विधायक ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान वनांचल क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा देते हैं।
ये रहे मौजूद
निखिल होंडा प्रतिष्ठान के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में होंडा संचालक सीधी पूनम संजीव तिवारी, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, कुसमी तहसीलदार नारायण सिंह, कुसमी थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, सरपंच मकरंद सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्मित प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?