महखोर तिराहा में किराना दुकानदार से मारपीट, जान से मारने की धमकी,तीन के खिलाफ मामला दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के महखोर तिराहा में किराना दुकानदार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sep 3, 2026 - 15:02
Sep 3, 2026 - 15:02
 0  237
महखोर तिराहा में किराना दुकानदार से मारपीट, जान से मारने की धमकी,तीन के खिलाफ मामला दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

महखोर तिराहा में किराना दुकानदार से मारपीट, जान से मारने की धमकी,तीन के खिलाफ मामला दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

 

सीधी। मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत महखोर तिराहा में किराना दुकानदार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मड़वास पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी बलवीर सिंह बालेन्दू (40), निवासी कजवार, थाना मड़वास महखोर तिराहा में किराना दुकान संचालित करता है। 29 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान उमाशंकर गुप्ता दुकान पर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। शिकायत के मुताबिक शराब को लेकर हुई कहासुनी के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए बलवीर सिंह के साथ थप्पड़ मारकर मारपीट की। मौके पर मौजूद विकास मिश्रा और राजेश गौतम ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया।

दुकान बंद करते समय फिर पहुंचे आरोपी

फरियादी के मुताबिक पहली घटना के कुछ समय बाद जब वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी उमाशंकर गुप्ता अपने साथी केशव गुप्ता और झंगू रावत के साथ दोबारा मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सिर और आंख के पास चोट

मारपीट में बलवीर सिंह के सिर के बाएं हिस्से और आंख के पास चोट लगने के साथ गाल, पीठ और कमर में भी चोट व दर्द होने की बात शिकायत में कही गई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मड़वास पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow