5 हजार रुपऐ रिश्वत लेने के आरोप को बीईओ ने बताया बेबुनियाद,कहा झूठे आरोप लगाकर छवि खराब करने की हो रही साजिश

5000 रिश्वत के आरोप को BEO ब्रह्मानंद ने बताया झूठा, बोले- छवि खराब करने की कर रहे साजिश

Sep 20, 2026 - 17:06
Sep 20, 2026 - 17:07
 0  52
5 हजार रुपऐ रिश्वत लेने के आरोप को बीईओ ने बताया बेबुनियाद,कहा झूठे आरोप लगाकर छवि खराब करने की हो रही साजिश

5 हजार रुपऐ रिश्वत लेने के आरोप को बीईओ ने बताया बेबुनियाद,कहा झूठे आरोप लगाकर छवि खराब करने की हो रही साजिश

 ब्रह्मानंद श्रीवास्तव ने कहा- झूठे आरोप लगाकर छवि खराब करने की हो रही साजिश, मैं पूर्ण ईमानदारी के साथ कर रहा हूं पदीय दायित्वों का निर्वहन 

भोपाल। एमपी के शहडोल जिले के ब्योहारी में पदस्थ विकासखंड शिक्षााधिकारी ब्रह्मानंद श्रीवास्तव ने चंद्रिका प्रसाद नामक व्यक्ति द्वारा उन पर लगाए गए 5 हजार रुपये लेने के आरोप को झूठा एवं मनगढं़त बताया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि चंद्रिका प्रसाद द्वारा झूठी शिकायतों एवं फेसबुक पोस्ट के द्वारा मुझ पर झूठे आरोप लगाकर मेरी छवि खराब करने एवं मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैंने अतिथि शिक्षक भर्ती मामले में चंद्रिका प्रसाद से 5 हजार रुपये नहीं लिए हैं। बीईओ का कहना है कि अतिथि शिक्षक की नियुक्ति कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं बल्कि नियमानुसार वरियता के आधार पर होने वाली प्रक्रिया है, जो ऑनलाइन संपन्न होती है। चंद्रिका प्रसाद की स्थिति मैरिट सूची में काफी पीछे है, जिसके कारण उनका चयन होना संभव नहीं था । श्री श्रीवास्तव का कहना है कि जब मैरिट के आधार पर नियुक्ति संभव नहीं हुई तो मेरे खिलाफ बार-बार शिकायतें की जाने लगीं। उन्होंने बताया कि चंद्रिका प्रसाद द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं। बीईओ का कहना है कि शिकायतों के माध्यम से जब नियुक्ति का रास्ता नहीं बना तो अब सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया और वरिष्ठ अधिकारियों के पास विद्वेषपूर्वक झूठी व भ्रामक शिकायतें की जा रही हैं। जबकि मैं अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक कर रहा हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow