मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश, नदी-नाले उफान पर; आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राजधानी भोपाल में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राजधानी भोपाल में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय है सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को सतना, सीधी, पन्ना, बालाघाट, छतरपुर और नरसिंहपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर रहे।
इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
रविवार को मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, बैतूल, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, सीधी, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, डिंडोरी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, धार, आलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, मंडला, शाजापुर, सागर, देवास, रतलाम, हरदा, गुना, दतिया, दमोह, कटनी, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।
40 जिलों में बारिश की कमी
प्रदेश में बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो 40 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में बारिश की कमी करीब 51 प्रतिशत तक बताई जा रही है। प्रदेश में अब तक सामान्य औसत की तुलना में करीब 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, 15 जिलों में औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है।
अगस्त में बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद
राजधानी भोपाल में अगस्त महीने के दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में अगस्त महीने के दौरान बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
What's Your Reaction?