सीधी: 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, लापरवाही पर SDM सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Aug 26, 2026 - 19:16
 0  1
सीधी: 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, लापरवाही पर SDM सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

सीधी: 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, लापरवाही पर SDM सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

सीधी। उपखंड अधिकारी गोपद बनास प्रिया पाठक की अध्यक्षता में 25 अगस्त को राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला, नायब तहसीलदार गोपद बनास एकता शुक्ला एवं अमित दुबे सहित समस्त राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहे।

 बैठक में विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विजयपुर, तेंदुआ, हड़बड़ा, जमोड़ी कला, बरम बाबा, बेदूआ, मड़वा, करवाही, बतौली एवं महाराजपुर हल्कों में अपेक्षाकृत कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

  एसडीएम ने समस्त पटवारियों को फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई से संबंधित प्रकरणों में मौका स्थल पर जांच कराते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा से क्षतिग्रस्त मकानों तथा प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति के प्रकरणों में भी तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर प्रभावितों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में भू-आवंटन से संबंधित प्रकरणों तथा भू-अर्जन से संबंधित लंबित मुआवजा प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

 एसडीएम प्रिया पाठक ने समस्त हल्का पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।