Raksha Bandhan 2026: क्या चंद्र ग्रहण पर लगेगा सूतक? जानें राखी बांधने का सही समय और नियम

Aug 27, 2026 - 00:01
Aug 27, 2026 - 00:03
 0  3
Raksha Bandhan 2026: क्या चंद्र ग्रहण पर लगेगा सूतक? जानें राखी बांधने का सही समय और नियम

Raksha Bandhan 2026: क्या चंद्र ग्रहण पर लगेगा सूतक? जानें राखी बांधने का सही समय और नियम

डेस्क। रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के इस त्योहार को लेकर इस बार चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सवाल यह है कि क्या इस बार रक्षाबंधन पर सूतक लगेगा और क्या ग्रहण का असर रक्षासूत्र (राखी) पर पड़ेगा?

भारत में मान्य नहीं है चंद्र ग्रहण, सूतक नहीं लगेगा

धार्मिक मान्यताओं और पंचांग के अनुसार, यदि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देता है तभी उसका सूतक काल मान्य होता है। इस बार पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए इसका कोई सूतक प्रभाव नहीं माना जाएगा.ऐसे में बहनें बिना किसी डर और भ्रम के पूरे विधि-विधान से अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं.

सूतक काल क्या होता है और कब लगता है?

शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले लग जाता है.यदि ग्रहण भारत में दिखाई दे सूतक मान्य होगा,यदि ग्रहण दिखाई न दे,सूतक मान्य नहीं होगा,इस साल चूंकि ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए रक्षाबंधन के शुभ कार्यों पर कोई रोक नहीं है.

क्या ग्रहण के समय राखी बांधना सही है?

धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण काल में राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है,ग्रहण के दौरान राखी बांधना शास्त्रों में उचित नहीं माना गया है,लेकिन इस बार ग्रहण भारत में मान्य नहीं है, इसलिए यह नियम लागू नहीं होगा.

रक्षासूत्र बांधने का सही नियम:

स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें,पूजा थाली में रोली, अक्षत, दीपक और राखी रखें,भाई के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधें,आरती कर मिठाई खिलाएं.यदि किसी कारणवश ग्रहण का प्रभाव हो, तो ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान कर गंगाजल से राखी शुद्ध कर बांधना शुभ माना जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। भारत में ग्रहण मान्य न होने के कारण सूतक नहीं लगेगा और बहनें पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ राखी बांध सकती हैं।

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय आधार पर दी गई है। इसकी पुष्टि www.indiasnews24.com स्वतंत्र रूप से की जानी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।