Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशि अनुसार करें मंत्र जाप

2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, फिर भी इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशियों पर माना जा रहा है. जानें राशि अनुसार मंत्र जाप और ग्रहण से बचाव के उपाय।

Aug 27, 2026 - 12:15
Aug 27, 2026 - 12:16
 0  4
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशि अनुसार करें मंत्र जाप
चंद्र ग्रहण अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें यह उपाय (File Photo)

Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशि अनुसार करें मंत्र जाप

साल 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह ग्रहण सुबह 6:55 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा.माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्र देव राहु-केतु के प्रभाव में रहते हैं, जिससे इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखा जाएगा.खासतौर पर 8 राशियों पर इसका अधिक असर पड़ने की संभावना है, जिससे भावनात्मक और मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.

 ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए करें मंत्र जाप:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करने से नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है.

मेष:ॐ अं अंगारकाय नमः या ॐ हं हनुमते नमः का जाप करें, हनुमान चालीसा का पाठ लाभदायक रहेगा.

वृषभ:ॐ शुं शुक्राय नमः या ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः का जाप करें, साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय भी जप सकते हैं.

मिथुन:ॐ बुं बुधाय नमः या ॐ गं गणपतये नमो नमः का जाप करें, गणेश स्तोत्र पढ़ना भी शुभ रहेगा.

कर्क:ॐ सों सोमाय नमः या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

सिंह:ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या:ॐ बुं बुधाय नमः या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

तुला:ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करें, मां दुर्गा के मंत्र भी लाभ देंगे।

वृश्चिक:ॐ कुं कुजाय नमः या सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु:ॐ बृं बृहस्पतये नमः या गुरु मंत्र का जाप करें।

मकर:ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें, शनि स्तोत्र या हनुमान मंत्र का पाठ करें।

कुंभ:ॐ शं शनैश्चराय नमः या ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

मीन:ॐ बृं बृहस्पतये नमः या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

 क्या रखें सावधानियां?

ज्योतिष के अनुसार ग्रहण काल में ध्यान, पूजा और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है.यह चंद्र ग्रहण भले ही भारत में दिखाई न दे, लेकिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इसका महत्व बना रहेगा. इसलिए अपनी राशि के अनुसार उपाय कर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना लाभकारी हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow