रक्षाबंधन 2026: मड़वास बाजार में उमड़ी भीड़, राखी-मिठाई की दुकानों पर रौनक, महंगाई ने डाली असर

Aug 27, 2026 - 18:31
 0  71
रक्षाबंधन 2026: मड़वास बाजार में उमड़ी भीड़, राखी-मिठाई की दुकानों पर रौनक, महंगाई ने डाली असर
रक्षाबंधन 2026: मड़वास बाजार में उमड़ी भीड़, राखी-मिठाई की दुकानों पर रौनक, महंगाई ने डाली असर

रक्षाबंधन 2026: मड़वास बाजार में उमड़ी भीड़, राखी-मिठाई की दुकानों पर रौनक, महंगाई ने डाली असर

मझौली/मड़वास।

रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले मड़वास बाजार में भारी भीड़ उमड़ी और पूरे बाजार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला.सबसे ज्यादा राखी की दुकानों पर भीड़ नजर आई, वहीं मिठाई की दुकानों की भी भरमार रही.बाजार में रौनक तो दिखी, लेकिन इस बार महंगाई ने त्योहार की खरीदारी पर खासा असर डाला.वर्तमान समय में महंगाई चरम पर है. खासकर चीनी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला, जो मड़वास में 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. इसका सीधा असर मिठाइयों की कीमतों पर पड़ा और बाजार में मिठाइयों के दाम बढ़ गए. इसके अलावा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं में भी महंगाई का असर देखने को मिला.डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के कारण परिवहन लागत बढ़ी है.हाल ही में बस किराए में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे महंगाई का सीधा असर ग्राहकों के साथ-साथ व्यापारियों पर भी पड़ा है.

राजेश वस्त्रालय के संचालक राजेश गुप्ता ने बताया कि महंगाई के बावजूद इस बार कपड़ों की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही है। उन्होंने कहा कि कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन ग्राहकों की खरीदारी में कमी नहीं आई है.

वहीं अनोखी स्वीट के संचालक ने बताया कि चीनी की महंगाई का असर मिठाई व्यवसाय पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री कम रही है. हालांकि मिठाइयों के दाम में ज्यादा वृद्धि नहीं की गई है, बल्कि 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक ही बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने आशंका जताई कि बिक्री कम रहने से सामग्री खराब होने का नुकसान उठाना पड़ सकता है.

यथार्थ वस्त्रालय के संचालक राजकुमार सिंह के अनुसार महंगाई के चलते इस बार कपड़ों की बिक्री में गिरावट आई है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन पर अच्छी बिक्री हुई थी, लेकिन इस बार ग्राहकों की संख्या कम रही.

फल बाजार भी महंगाई से प्रभावित रहा.फल व्यवसायी कमलेश साहू ने बताया कि इस वर्ष फलों की बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत तक गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण बढ़ती कीमतें हैं.कुल मिलाकर, मड़वास बाजार में रक्षाबंधन की रौनक तो दिखी, लेकिन महंगाई ने व्यापार और खरीदारी दोनों पर अपना असर साफ तौर पर दिखाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।