बेटियों को स्कूटी कब मिलेगी? सरकार ने तारीख का किया ऐलान

यूपी में 50 हजार बेटियों को अक्टूबर-नवंबर में स्कूटी दी जाएगी.CM योगी आदित्यनाथ ने योजना का ऐलान किया, जानिए पूरी डिटेल।

Aug 27, 2026 - 12:00
Aug 27, 2026 - 12:00
 0  4
बेटियों को स्कूटी कब मिलेगी? सरकार ने तारीख का किया ऐलान

बेटियों को स्कूटी कब मिलेगी? सरकार ने तारीख का किया ऐलान

लखनऊ। चुनावी वर्ष में महिलाओं को साधने के साथ ही उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ करते हुए बताया कि प्रदेश की स्नातक उत्तीर्ण 50 हजार बेटियों को अक्टूबर-नवंबर के बीच स्कूटी वितरित की जाएंगी.यह घोषणा भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र का हिस्सा रही है और अब इसे जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

इस योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है. वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त मध्यरात्रि तक सभी महिलाएं एक सहयात्री के साथ रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी.

महिला सशक्तिकरण पर जोर

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और नेतृत्व से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी 2017 के 12% से बढ़कर अब 36% हो गई है और लक्ष्य इसे 50% तक ले जाने का है.

महिला सुरक्षा और रोजगार पर फोकस

सीएम ने कहा कि प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 45 हजार हो गई है और जल्द ही यह 50 हजार तक पहुंच जाएगी.पुलिस भर्ती में 20% पद महिलाओं के लिए अनिवार्य किए गए हैं.इसके अलावा, लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं समेत कई शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जा रहे हैं, जहां 500 महिलाओं के रहने की सुविधा होगी.

सरकार का संदेश

सरकार का दावा है कि ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम हैं। स्कूटी वितरण योजना से छात्राओं को शिक्षा और रोजगार के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow