बेटे के विदाई के बाद फूट-फूट कर रोया पिता, तब खुला दिल दहला देने वाला राज

का दिल दहला देने वाला त्याग: बेटे की शादी के लिए 3 दिन छिपाया मां का निधन, विदाई के बाद खुला राज।

Sep 18, 2026 - 18:11
Sep 18, 2026 - 18:11
 0  3
बेटे के विदाई के बाद फूट-फूट कर रोया पिता, तब खुला दिल दहला देने वाला राज

बेटे के विदाई के बाद फूट-फूट कर रोया पिता, तब खुला दिल दहला देने वाला राज

पानीपत। हरियाणा के पानीपत से एक ऐसी भावुक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। एक पिता ने अपने बेटे की शादी की खुशियों को मातम में बदलने से बचाने के लिए ऐसा फैसला लिया, जिसे सुनकर लोग स्तब्ध रह गए।

शादी की तैयारियों के बीच अचानक टूटा दुखों का पहाड़

मामला गांव गुड़ा का है, जहां सुरेंद्र के बेटे की शादी 12 सितंबर को तय थी। घर में मेहंदी की रस्म चल रही थी, रिश्तेदार पहुंचे हुए थे और हर ओर खुशियों का माहौल था। लेकिन इसी बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुरेंद्र की 50 वर्षीय पत्नी सुदेश देवी, जो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं, अचानक चल बसीं। परिवार में मातम छा गया, लेकिन इसी समय बेटे की शादी भी नजदीक थी।

पिता ने छिपाया सबसे बड़ा सच

परिवार की खुशियों को बचाने के लिए सुरेंद्र ने बेहद कठिन निर्णय लिया। उन्होंने पत्नी के निधन की खबर किसी को नहीं बताई और अंतिम संस्कार को रोकते हुए उनके पार्थिव शरीर को जनसेवा दल की मदद से फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया।इस दौरान घर में शादी की तैयारियां बिना किसी रुकावट के चलती रहीं और सुरेंद्र ने मुस्कुराते हुए सभी रस्मों में हिस्सा लिया।

तीन दिन तक दर्द छिपाकर निभाई रस्में

तीन दिनों तक सुरेंद्र ने मेहमानों का स्वागत किया, शादी की सभी रस्मों में हिस्सा लिया और बेटे की विदाई तक हर जिम्मेदारी निभाई। किसी को भी उनके भीतर चल रहे गहरे दर्द का अंदाजा नहीं हुआ।

विदाई के बाद टूट पड़ा पिता

14 सितंबर को जब दुल्हन की विदाई हो गई और शादी की रस्में पूरी हुईं, तब सुरेंद्र खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूट कर रो पड़े। जब परिजनों ने वजह पूछी तो उन्होंने सच्चाई बता दी।यह सुनकर सभी लोग स्तब्ध रह गए कि जिस मां का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था, उसका शव तीन दिनों से फ्रीजर में रखा हुआ था।

गांव में छाया मातम

इसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और नम आंखों से सुदेश देवी का अंतिम संस्कार किया गया। यह घटना अब इलाके में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग पिता के इस त्याग और मजबूरी को सलाम कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow