बजट की टेंशन दूर करें,जानें सस्ता मैरिज लोन, ब्याज दर, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
नवंबर-दिसंबर शादी सीजन से पहले जानें शादी के लिए सस्ता मैरिज लोन कैसे लें। HDFC, Axis, Kotak समेत बैंकों की ब्याज दर, पात्रता और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी।
बजट की टेंशन दूर करें,जानें सस्ता मैरिज लोन, ब्याज दर, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
नवंबर-दिसंबर के शादी सीजन से पहले ही परिवारों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई ने शादी का बजट बिगाड़ दिया है। वेन्यू, कैटरिंग, डेकोरेशन, फोटोग्राफी और अन्य खर्चों को देखते हुए कई लोग अब मैरिज लोन या पर्सनल लोन का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी शादी के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है।
शादी के लिए मिल रहा है सस्ता लोन
देश के कई बैंक अपने ग्राहकों को शादी के लिए पर्सनल लोन के तहत मैरिज लोन की सुविधा दे रहे हैं। इनकी ब्याज दरें ग्राहक की प्रोफाइल, क्रेडिट स्कोर और आय के आधार पर तय होती हैं।
HDFC Bank – 9.99% सालाना से शुरुआत,Kotak Mahindra Bank – 10.99% सालाना से,IDFC First Bank – 9.99% सालाना से,Axis Bank – 9.99% सालाना ,Federal Bank – 11.99% सालाना से,IndusInd Bank – 10.35% सालाना से,Indian Bank – 9.40% सालाना से।
मैरिज लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
लोन आवेदन के समय कुछ जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य होता है: पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी),एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, राशन कार्ड आदि),सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट,नौकरी का प्रमाण पत्र,आईटीआर / फॉर्म 16 (नौकरीपेशा के लिए)
कौन ले सकता है मैरिज लोन? (पात्रता)
आवेदक की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो,
क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज्यादा हो,
कम से कम 1 साल का नौकरी अनुभव,
न्यूनतम सैलरी करीब ₹20,000 (बैंक के अनुसार अलग-अलग),
सरकारी या निजी नौकरी/स्थिर आय का स्रोत होना चाहिए,सस्ता लोन लेने के लिए टिप्स,अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखें,EMI आपकी आय के अनुसार चुनें,अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर तुलना करें,जरूरत के अनुसार ही लोन लें, अधिक उधारी से बचें.
शादी का खर्च अगर बजट से बाहर जा रहा है, तो मैरिज लोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन लोन लेने से पहले ब्याज दर, शर्तें और अपनी रीपेमेंट क्षमता जरूर जांच लें, ताकि बाद में आर्थिक दबाव न बढ़े।
What's Your Reaction?