अजय सिंह,राहुल के जन्मदिन पर जुटी भीड़,कांग्रेसजनों, मित्रों और समर्थकों ने दी बधाई
सीधी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के 73वें जन्मदिन पर बड़ा आयोजन देखने को मिला, जहां प्रदेशभर से कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अजय सिंह,राहुल के जन्मदिन पर जुटी भीड़,कांग्रेसजनों, मित्रों और समर्थकों ने दी बधाई
भाेपाल/सीधी। आज प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के 73 वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर कांग्रेसजन, मित्र और समर्थकों ने उनके निवास पर पहुंच कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्हें बधाई देने पूरे प्रदेश से समर्थक आए जिसमें विंध्य क्षेत्र से रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, बुंदेलखंड से पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और ग्वालियर चम्बल संभाग के ग्वालियर, मुरैना तथा भिंड, मालवा क्षेत्र से रतलाम, धार इंदौर, मंदसौर, खरगोन, महेश्वर, देवास, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, महाकोशल से जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी सिवनी जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे। उन्होंने अपने जन्मदिन पर सबेरे व्यापम चौराहा स्थित अपने पिता स्व. श्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शिवाजी नगर स्थित मूक बधिर विद्यालय जाकर विद्यार्थियों को वस्त्र और मिठाई वितरित किया।
अजय सिंह ने शिवाजी नगर स्थित अपने शासकीय निवास सी 19 में प्रदेश भर से आए कांग्रेसजनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर धार, रतलाम,उमरिया, भोजपुर, रायसेन, बैतूल, सीधी और सिंगरौली से आये आदिवासी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, यादवेंद्र सिंह विधायक, देवेंद्र सखवार विधायक, नितेंद्र राठौर विधायक, सुरेन्द्र सिंह बघेल हनी विधायक, आतिफ अकील विधायक, राजीव सिंह उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस, संजय कामले प्रभारी प्रदेश कांग्रेस, सुखेन्द्र सिंह बना पूर्व विधायक,जितेंद्र डागा पूर्व विधायक, सुखदेव पांसे पूर्व मंत्री, राजमणि पटेल पूर्व सांसद, डॉ.महेंद्र सिंह चौहान, बंशमणि वर्मा पूर्व मंत्री, राजकुमार पटेल पूर्व मंत्री, श्रीमती विभा पटेल पूर्व महापौर, श्रीमती अंजू सिंह बघेल जबलपुर, दिलीप मिश्रा सतना, जगदीश शुक्ला छतरपुर, अजयसिंह पूर्व विधायक, बापू सिंह तंवर पूर्व विधायक, हर्ष यादव पूर्व विधायक, पांचीलाल मेड़ा पूर्व विधायक, लक्ष्मण सिंह पथरिया,अजय मिश्रा बाबा महापौर रीवा, नीलांशु चतुर्वेदी पूर्व विधायक, सुरेन्द्र यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस ग्वालियर , धर्मेश घेई मैहर, राजभान सिंह सतना, ज्ञान सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस सीधी, राजेंद्र सिंह भदौरिया सीधी, रुद्रप्रताप सिंह बाबा सीधी, आनंद सिंह शेर, अजीत भदौरिया ग्वालियर, देवभान सिंह भदौरिया भिंड, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, रवि प्रताप बुन्देला छतरपुर, शीलेन्द्र शीलू छतरपुर, सुश्री सोनम सिंह अध्यक्ष जिला पंचायतसिंगरौली, रतीभान पटेल सीधी, सुरेन्द्र चौधरी पूर्व मंत्री, डा संजय त्रिवेदी दमोह,श्रीमती शीला त्यागी पूर्व विधायक, श्रीमती सुनीता पटेल पूर्व विधायक, सुश्री मधु शर्मा सिंगरौली, ज्ञानेंद्र द्विवेदी सिंगरौली, भूपेंद्र मोहासा अध्यक्ष जिला कांग्रेस सागर, रामलखन सिंह पटेल पूर्व विधायक, रामपाल सिंह पूर्व विधायक,सुनील बंसल, भूपेंद्र गुप्ता, शिवप्रसाद प्रधान रीवा, आजाद बहादुर सिंह शहडोल, नीरज बघेल, संतोष कटिहार,राजेंद्र सिंह किलेदार नरसिंहपुर, राकेश झालानी रतलाम, वीरेंद्र मुजीब कुरैशी धार, रामायण प्रताप सिंह अमरपाटन, नीरज मुखरिया सागर, जितेंद्र सिंह ठाकुर इंदौर, हरीश अरोरा शहडोल, ज्ञानेंद्रअग्निहोत्री सीधी, सुश्री रोशनी सिंह उमरिया, गुड्डू चौहान अध्यक्ष जिला कांग्रेस अनूपपुर, बालमुकुंद सिंह सिंगरौली, पंकज सिंह सीधी, राजेंद्र तोमर रायसेन, रामेन्द्र सिंह मुन्ना राजा पवई, ओम सिंह भाटी मंदसौर, वीरेंद्र चौबे जबलपुर, रमेश चौधरी जबलपुर, अनीस खान पन्ना, संतोष परिहार, मसूद अहमद शेरू सतना, मोहन साईं अध्यक्ष जिला कांग्रेस हरदा, लक्ष्मी नारायण पटेल हरदा, विजय मस्तु , गोविंद सिंह, विजय सिंह सूरमा, श्रीनारायण काबरा पिपरिया, नरेंद्र यादव दतिया, राहुल देव सिंह उमरिया, सूर्यप्रताप सिंह दाऊ दतिया, मोहन मीणा आदि प्रमुख थे।
What's Your Reaction?