भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है , दूसरे नंबर पर Mukesh Ambani, जानें टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

Sep 23, 2026 - 23:45
Sep 23, 2026 - 23:46
 0  46
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है , दूसरे नंबर पर Mukesh Ambani, जानें टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल
India Rich List 2026 (Photo source:jagaran

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है , दूसरे नंबर पर Mukesh Ambani, जानें टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

नई दिल्ली। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के ताज़ा आंकड़ों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गौतम अडानी (Gautam Adani) और उनका परिवार एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अदाणी की कुल संपत्ति 13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपये (करीब 96 अरब डॉलर) पहुंच गई है।

वहीं मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) की संपत्ति में 10% की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 8.63 लाख करोड़ रुपये रह गई। दोनों के बीच अब करीब 59,400 करोड़ रुपये का अंतर है।

टॉप-5 अमीरों की सूची

1. Gautam Adani

2. Mukesh Ambani

3. Lakshmi Mittal – 3.39 लाख करोड़ रुपये

4. Cyrus Poonawalla

5. Roshni Nadar Malhotra

टॉप-10 में ये भी शामिल

कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla)

दिलीप संघवी (Dilip Shanghvi

अजीम प्रेमजी(Azim Premji)

अनिल अग्रवाल(Anil Agarwal) – 2.08 लाख करोड़ रुपये

समीर मेहता (Sameer Mehta) – 1.89 लाख करोड़ रुपये शामिल हैं।

अदाणी-अंबानी में कड़ी टक्कर

भारत के शीर्ष अमीर बनने की दौड़ में अदाणी और अंबानी के बीच लगातार मुकाबला जारी है। 2022 में अदाणी पहली बार नंबर-1 बने थे, 2023 में पीछे रहे, फिर 2024 में आगे निकले और 2025 में दोबारा अंबानी शीर्ष पर पहुंचे। अब 2026 में फिर अदाणी ने बाजी मार ली है।

देश में बढ़े अरबपति

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,810 हो गई है, जो पिछले साल से 128 अधिक है। इनकी कुल संपत्ति 12.8% बढ़कर 187.5 लाख करोड़ रुपये (करीब 1.96 ट्रिलियन डॉलर) पहुंच गई है, जो देश की जीडीपी का लगभग आधा है।

मुंबई बना सबसे बड़ा अमीरों का हब

देश में सबसे ज्यादा अमीर Mumbai में रहते हैं, जहां 465 धनाढ्य लोग निवास करते हैं। इसके बाद Delhi (236) और Bengaluru (129) का स्थान है।

सबसे अमीर महिला कौन?

Roshni Nadar Malhotra (रोशनी नादर मल्होत्रा)2.79 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं।भारत में धनकुबेरों की सूची में हर साल बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन अदाणी और अंबानी के बीच नंबर-1 की यह दौड़ फिलहाल सबसे दिलचस्प बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow