Sidhi BJP Leader Arrest:फेसबुक दोस्ती के जाल में फंसा कर महिला को मैरिज गार्डन बुलाया, सीधी में भाजपा नेता गिरफ्तार

सीधी में भाजपा नेता संदीप सिंह गहरवार गिरफ्तार। फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को मैरिज गार्डन बुलाया, दुष्कर्म और धमकी के आरोप, पार्टी से निष्कासन।

Sep 3, 2026 - 14:56
Sep 3, 2026 - 14:56
 0  217
Sidhi BJP Leader Arrest:फेसबुक दोस्ती के जाल में फंसा कर महिला को मैरिज गार्डन बुलाया, सीधी में भाजपा नेता गिरफ्तार
Bjp leader areest:फेसबुक दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार(Photo source :Patrika )

Sidhi BJP Leader Arrest:फेसबुक दोस्ती के जाल में फंसा कर महिला को मैरिज गार्डन बुलाया, सीधी में भाजपा नेता गिरफ्तार

Sidhi BJP Leader Arrest: सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक महिला से कथित दुष्कर्म और धमकी के मामले में पुलिस ने भाजपा के सह-कार्यालय मंत्री रहे संदीप सिंह गहरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि अक्टूबर 2025 में उसकी आरोपी से फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मोबाइल पर भी संपर्क शुरू हो गया। आरोप है कि जनवरी 2026 में आरोपी ने महिला को अपने मैरिज गार्डन में बुलाया और बुकिंग दिलाने पर 50 प्रतिशत कमीशन देने का लालच दिया।

महिला के अनुसार, जब वह मैरिज गार्डन पहुंची तो आरोपी ने कमीशन की बातों में उलझाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी लगातार बुकिंग के बहाने उसे मैरिज गार्डन बुलाता रहा और उसके पति के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता था।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि फरवरी 2026 में महिला अपने मायके चली गई, लेकिन वहां रहने के दौरान भी आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क करता रहा और उसे परेशान करता रहा।

महिला ने बताया कि 14 अगस्त को पति से सुलह के बाद वह वापस सीधी आ गई। इसके कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर दूसरे नंबर से कॉल कर मिलने का दबाव बनाया। इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

जमोड़ी थाना प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि मामले में आरोपी संदीप सिंह गहरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

वहीं, सीधी भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही संदीप सिंह गहरवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

Source:patrika 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow