सड़क निर्माण में लापरवाही पर रीवा कमिश्नर की सख्ती: समय पर कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश

रीवा कमिश्नर ने सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने, पेनाल्टी लगाने और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Sep 19, 2026 - 22:47
 0  2
सड़क निर्माण में लापरवाही पर रीवा कमिश्नर की सख्ती: समय पर कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश
Rewa में सख्त आदेश: सड़क निर्माण में देरी पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सड़क निर्माण में लापरवाही पर रीवा कमिश्नर की सख्ती: समय पर कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश

रीवा।

रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग की बैठक में सीई एवं सभी ईई को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित तिथि पर पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए साथ ही ऐसे ठेकेदारों पर पेनाल्टी भी लगाने की कार्रवाई की जाए । कमिश्नर ने वर्षाकाल के दौरान जगह-जगह से टूट रही सड़कों एवं सड़कों में हुए गड्ढे की मरम्मत का कार्य अब तक पूर्ण न होने पर सख्त नाराज़गी जाहिर की और निर्देश दिये कि संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए रोड का रेस्टोरेशन जल्द से जल्द अनिवार्य रूप से कराया जाए। कमिश्नर ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि महज 5 वर्ष पूर्व बनी सड़कें बारिश के दौरान जगह-जगह से खराब हो चुकी हैं। कमिश्नर ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी टूटी हुई एवं खराब सड़कों के मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही चचाई एवं पुर्वाफाल की ओर जाने वाले मार्ग की मरम्मत का कार्य भी शुरू किया जाए।

infrastructure development India

 उन्होंने इन मार्गो की अत्यंत खराब स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तत्काल सड़क की मरम्मत का कार्य कराना प्रारंभ करें। कमिश्नर ने कहा कि चचाई एवं पुर्वा प्रप्रात टूरिस्ट प्लेस है और खराब मार्ग के कारण पर्यटन प्रभावित होगा और इससे शासन को मिलने वाले राजस्व की भी हानि होगी। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए कि वह उन खराब एवं टूटी सड़कों की जो गारंटी पीरियड से पहले खराब एवं टूट चुकी हैं ऐसी सड़कें किस कारण से टूट गईं एवं उनमें बड़े-बड़े गड्ढे क्यों हो गए इसकी तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Rewa commissioner news 

कमिश्नर ने कहा कि सड़क निर्माण करने वाले सभी विभाग के अधिकारियों का यह प्रमुख दायित्व बनता है कि वह सड़क निर्माण की गुणवत्ता को मेंटेन करें और नियमित रूप से निर्माण की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करते रहें। कमिश्नर ने कहा कि ऐसे अधिकारी जो नियमित रूप से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग नहीं करते हैं एवं फील्ड में भ्रमण नहीं करते हैं ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध प्रभावशील कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब करने वाले सभी ईई के विरुद्ध भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने इस बात पर सख्त नाराजगी व्यक्त की कि कई निर्माण कार्यों में रिवाइज्ड एस्टीमेट की जरूरत पड़ रही है और इससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है। कमिश्नर ने कहा कि ऐसे निर्माण कार्य के प्रभारी इंजीनियरों को नोटिस जारी किए जाएंगे। कमिश्नर ने बैठक में पूर्ण, अपूर्ण, प्रारंभ और अप्रारंभ एवं प्रगतिरत सड़क, पुल-पुलिया एवं फ्लाइओवर की समीक्षा की। 

road construction penalty India

कमिश्नर श्री सिंह ने वर्षाकाल से प्रभावित सड़कों के सुधार मरम्मत एवं सड़क निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 50 लाख से अधिक लागत के सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रीवा संभाग के सभी जिलों में ऐसे प्रारंभ और अप्रारंभ कार्य जिनमें अभी तक भूमि अप्राप्त है उनमें भूमि प्राप्त करने हेतु संबंधित राजस्व अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे अतिक्रमण को भी तत्परता से हटाकर सड़क निर्माण एवं आरओबी का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाए । कमिश्नर ने निर्देश दिए कि ऐसी सड़क जिनके ड्रेनेज सिस्टम पर अतिक्रमण है एवं अतिक्रमणकारी ड्रेनेज सिस्टम को नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

MP road construction news

कमिश्नर ने बैठक में लोक निर्माण विभाग के करौंदिया से खमरिया मार्ग, देवसर अंतर्गत सरई बायपास मार्ग के निर्माण कार्य की जानकारी ली तथा चितरंगी अंतर्गत बसनिया से डाला मार्ग मजबूतीकरण के कार्य की समीक्षा की। कमिश्नर ने वर्षाकाल के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों एवं पुल-पुलियों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए। 

government contract blacklist rules

कमिश्नर ने बैठक में प्रधानमंत्री जन मन, योजना मद एवं विशेष मजबूतीकरण मद से किये जा रहे मार्गों के निर्माण कार्य, मार्ग की लंबाई, मार्ग की लागत, अनुबंध राशि, अनुबंध दिनांक तथा अब तक हुए व्यय की समीक्षा की तथा नवीन सड़क निर्माण के लिए लगाए गए टेंडरो की जानकारी ली। कमिश्नर ने भू अर्जन के मुआवजे से संबंधित जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि रीवा- मनकहरी-मझियार-फरहद मार्ग, रीवा-गड्डी मार्ग, रघुराजगढ़ से करियाझर मार्ग में भू अर्जन की कार्यवाही प्रगतिरत है। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की नागौद बाईपास मार्ग, चितरंगी से सिंगरौली मार्ग को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचआई द्वारा बनाए जा रहे रीवा-सीधी फोर लेन निर्माण कार्य की सभी बाधा दूर कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। 

highway construction update India:

कमिश्नर ने एमपीआरडीसी द्वारा निर्माणाधीन प्रधानमंत्री जन मन मार्गों की समीक्षा की। बताया गया कि वन विभाग की अनुमति न मिलने से कुछ मार्गों के निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि ऐसे मार्गों की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जन मन मार्ग जहां वन विभाग की अनुमति की आवश्यकता नहीं है वहां मार्ग निर्माण का कार्य पूर्ण कर पोर्टल पर पूर्णता की स्थिति अपलोड की जाए। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री वीरेंद्र पटेल एवं सभी निर्माण विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।