दीपावली पर सरकार दे रही तोहफा, 1.89 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर,CM ट्रांसफर करेंगे खाता में राशि

Nov 3, 2026 - 14:48
 0  72
दीपावली पर सरकार दे रही तोहफा, 1.89 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर,CM ट्रांसफर करेंगे खाता में राशि
Ujjwala Yojana Subsidy: योगी सरकार मुफ्त गैस सिलेंडर

दीपावली पर सरकार दे रही तोहफा, 1.89 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर,CM ट्रांसफर करेंगे खाता में राशि

लखनऊ। दीपावली के त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को दीपावली पर निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री इस योजना के तहत सब्सिडी का हस्तांतरण करेंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के आधार-प्रमाणित बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराना है।

 लोकभवन में होगा मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे। इस अवसर पर वह प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी देंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को इस सहायता का लाभ दिया जाएगा। सरकार की ओर से लगभग 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि जारी की जाएगी। डीबीटी व्यवस्था के तहत राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचाई जाएगी, जिससे लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी उज्ज्वला योजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलिया से की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन यानी एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से महिलाओं को लकड़ी, कोयले और गोबर के उपलों से खाना बनाने के दौरान निकलने वाले धुएं से राहत दिलाने का प्रयास किया गया। इसके तहत पात्र परिवारों को बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट के एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।

 उज्ज्वला योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ पात्र परिवारों की वयस्क महिलाओं को दिया जाता है। आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है। आवेदन के दौरान सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है—

 आवेदक महिला का आधार कार्ड।

 राशन कार्ड अथवा परिवार की संरचना से संबंधित दस्तावेज।

बैंक खाते का विवरण और IFSC कोड।

परिवार के सदस्यों का आधार विवरण।

 केवाईसी फॉर्म।

 पासपोर्ट साइज फोटो।

प्रवासी परिवारों के लिए निर्धारित नियमों के तहत कुछ मामलों में राशन कार्ड और पते के प्रमाण के स्थान पर स्व-घोषणा पत्र की सुविधा भी उपलब्ध है।

योजना में मिलते हैं ये लाभ

उज्ज्वला योजना के तहत पात्र महिलाओं को बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट के एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। उज्ज्वला 2.0 के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पहला रिफिल और गैस चूल्हा भी निःशुल्क देने का प्रावधान है। इसके अलावा पात्र उज्ज्वला उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्षित सब्सिडी का लाभ भी मिलता है। दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से घोषित यह सहायता उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो आर्थिक कारणों से रसोई गैस के खर्च को लेकर परेशान रहते हैं। हालांकि, सब्सिडी का लाभ निर्धारित पात्रता और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।